सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madhavas crowned Super-15 Cricket League champions

Aligarh News: माधवास बना सुपर-15 क्रिकेट लीग का चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Madhavas crowned Super-15 Cricket League champions
ट्रॉफी के साथ विजेता माधवास टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर आयोजित सुपर-15 क्रिकेट लीग की नई चैंपियन माधवास टीम बन गई है। माधवास ने फाइनल में महादेव स्ट्राइकर ने आठ विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव स्ट्राइकर की टीम निर्धारित 30 ओवर में 94 रन ही बना सकी। माधवास के सुमेर खान ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधवास टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। जैब रहमान ने नाबाद 68 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच प्रतीक यादव, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष्मान यादव, क्षेत्ररक्षक शिव चौधरी, गेंदबाज अनंत जादौन रहे। मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed