{"_id":"3c112fae434ef4ca6c04c4edd72ac35c","slug":"akhilesh-embarrased-when-students-called-him-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झुक गया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का झुक गया सिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्तर की पढ़ाई का क्या हाल है इसकी हकीकत मुख्यमंत्री अखिलेश को तब हुई जब सातवीं कक्षा के एक छात्र ने दिल्ली को यूपी की राजधानी बता दिया।
Trending Videos
रायबरेली के औचक निरीक्षण पर गए अखिलेश यादव ने बुधवार को बछरांवा रैन ग्राम पंचायत के एक स्कूल में बच्चों से यह सवाल पूछा था।
कक्षा में मौजूद एक शिक्षक के अनुसार कि अखिलेश यादव ने सातवीं कक्षा के एक छात्र से पूछा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी कहां है? तब छात्र ने जवाब दिया दिल्ली। यह सुनकर अखिलेश का सिर झुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद तो और शर्मनाक बात तो तब हुई जब बच्चों ने मुख्यमंत्री को ही नहीं पहचाना और उन्हें राहुल गांधी कह डाला।
जब अखिलेश के साथ मौजूद एक अधिकारी ने स्टूडेंट्स से सीएम की ओर इशारा करके पूछा कि ये कौन हैं तो इस पर स्टूडेंट्स ने जवाब दिया कि राहुल गांधी। यह जवाब सुनकर अखिलेश यादव मुस्कुराने लगे।
इन घटना के बाद जहां सरकारी स्कूल के बच्चों के सामान्य ज्ञान का स्तर मुख्यमंत्री के सामने आया वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली पर प्रभाव का नमूना भी उन्हें देखने को मिला।
इस औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा के स्तर से नाखुश अखिलेश ने लखनऊ लौटकार काम में उदासीनता और लापरवाही बरतने के आरोप में रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी का ट्रांसफर करने का आदेश दिया।
अखिलेश 'लोहिया ग्राम विकास योजना' के तहत आने वाले गावों के विकास कार्यों की जांच के लिए बुधवार को रायबरेली के दौरे पर गए थे।
