{"_id":"6993ece8fa76743f5a0a46f3","slug":"up-board-exams-2026-makeshift-toilets-waterlogging-issues-at-several-centres-in-agra-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2026: अव्यवस्थाओं के साए में यूपी बोर्ड परीक्षा, निर्माणाधीन कॉलेज बना केंद्र; शौचालय तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2026: अव्यवस्थाओं के साए में यूपी बोर्ड परीक्षा, निर्माणाधीन कॉलेज बना केंद्र; शौचालय तक नहीं
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं।
UP Board
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
अव्यवस्थाओं के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्रों पर अब तक व्यवस्थाएं मुकम्मल नहीं हो सकी हैं। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने सोमवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ मीटिंग कर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा किया है।
महाराजा सूरजमल इंटर काॅलेज में शाैचालय की व्यवस्था नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक रामवीर सिंह ने बताया कि टाट-पट्टी लगाकर टाॅयलेट की व्यवस्था की जाएगी। पहले बिजली नहीं थी। अब हमने बिजली राणा साहब के यहां से ले ली है। कक्षों में जाली और दरवाजे लगवा दिए हैं। सीटिंग प्लान कर दिया है। शिक्षक नेता अजय शर्मा ने बताया कि दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सीवर का पानी भरने की समस्या है, जिसकी सूचना पूर्व में डीआईओएस कार्यालय को दी जा चुकी है। मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज निर्माणाधीन होने के बावजूद परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सामान बिखरा पड़ा है। इसके अलावा कई केंद्र ऐसे हैं
जहां सीसीटीवी कैमरे अब तक चालू नहीं हैं। कई केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नहीं पहुंचे हैं।
उधर, सदर और बाह तहसील के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए। डीआईओएस ने बताया कि मीटिंग कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। कंट्रोल रूम से भी जानकारी अपडेट की जा रही है। जहां कोई कमी है, उसको दूर किया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षा एक नजर में
154-कुल परीक्षा केंद्र
45- संवेदनशील केंद्र
18- अति संवेदनशील
91- सामान्य केंद्र
14- राजकीय विद्यालय
81- सहायता प्राप्त विद्यालय
59- वित्तविहीन विद्यालय
60371- परीक्षार्थी हाईस्कूल
61551- परीक्षार्थी इंटर
121922 कुल परीक्षार्थी
6- जोनल मजिस्ट्रेट
15- सेक्टर मजिस्ट्रेट
172- स्टेटिक मजिस्ट्रेट
5- सचल दल जिला स्तर पर
6- मुख्य संकलन केंद्र
1- मुख्य संकलन केंद्र
816927- कुल उत्तर पुस्तिकाए
7015ं -कुल कक्ष निरीक्षक
Trending Videos