सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm modi not working for shaheed

शहीदों के लिए कोई काम नहीं कर रही मोदी सरकार: विशाल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
pm modi not working for shaheed
28एमएनपी-38-शहीद रामवकील की समाधि पर श्रद्धांजलि देते विशान नैय्यर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। शहीद सुखदेव सिंह के पौत्र विशाल नैय्यर शुक्रवार को शहीद रामवकील के गांव विनायकपुर पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही शहीदों के प्रति केंद्र सरकार की बेरुखी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में केवल वोट बैंक की राजनीति हो रही है।
Trending Videos

अमर शहीद सुखदेव सिंह वैलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल नैय्यर ने कहा कि हम ऐसे देश में पैदा हुए जहां भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह जैसे महान क्रांतिकारी महापुरुषों ने जन्म लिया, लेकिन देश के कुर्सी भगत उन शहीदों को सम्मान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद रामवकील ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक शहीद के परिजनों की आर्थिक मदद नहीं की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार शहीद सैनिकों के लिए कोई काम नहीं कर रही है, यह सब बोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवकील के शहीद स्मारक के लिए रास्ता न मिलने को लेकर भी उन्होंने सरकार की निंदा की। इस दौरान युवा जागृति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह बैस, गौरव दुबे, शशांक चतुर्वेदी, अनी यादव, शिवकुमार, शिवानंद यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
करहल में हुआ स्वागत
करहल। अमर शहीद सुखदेव सिंह के पौत्र विशाल नैय्यर शुक्रवार को मोहल्ला काजी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव दुबे के संयोजकत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों के लिए सरकार को पहल करने के लिए कहा। शशांक चतुर्वेदी, मयंक विधौलिया, ताहिर अली चांद, मिर्जा अकील बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed