सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Income Tax Rules from April 1 to Simplify Business Boost Transparency

1 अप्रैल से बदलेंगे आयकर के नियम: व्यापारियों को बड़ी राहत, टैक्स सिस्टम होगा आसान; जानें क्या होगा फायदा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

 द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बजट सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि नए आयकर नियमों से व्यापार आसान होगा। इसके साथ ही पारदर्शिता भी आएगी। 

New Income Tax Rules from April 1 to Simplify Business Boost Transparency
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की फाइनेंस बजट-2026 सेमिनार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

व्यापारियों और करदाताओं के लिए आने वाले नए आयकर नियम राहत लेकर आएंगे। वित्त बजट 2026 में सरकार ने टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। 1 अप्रैल से लागू होने वाला नया आयकर अधिनियम न केवल पुराने जटिल नियमों को खत्म करेगा, बल्कि करदाताओं के अनुकूल माहौल भी तैयार करेगा। इससे व्यापार की राह आसान होगी।
Trending Videos


ये विचार सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की फाइनेंस बजट-2026 सेमिनार में विशेषज्ञों ने व्यक्त किए। सेमिनार का शुभारंभ चेयरमैन सेंटर रीजन अंकुर गुप्ता और शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए विनोद गुप्ता ने बताया कि नए आयकर अधिनियम का मूल उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और ईमानदार करदाताओं को सहूलियत देना है। अनिर्धारित आय पर कर की दर को घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। टीडीएस और टीसीएस से जुड़े प्रावधानों को पहले से अधिक लचीला बनाया गया है। दंड के प्रावधानों में नरमी बरती गई है।

फर्जी बिलिंग पर लगेगा अंकुश
सीए निखिल गुप्ता ने जीएसटी संशोधनों पर कहा कि रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया सरल होने से छोटे और मझोले व्यापारियों का बोझ कम होगा। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के नियमों में स्पष्टता से कानूनी विवाद खत्म होंगे। रिफंड प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और तेज होगी। जिसका सीधा लाभ निर्यातकों को मिलेगा। ई-इनवॉयसिंग को मजबूत कर फर्जी बिलिंग पर लगाम कसी जाएगी।


शिव-पार्वती की झांकी ने मोहा मन
सेमिनार के बाद आगरा शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव-पार्वती की आध्यात्मिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। सीए सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम के अंत में सहयोगी सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीए सौरभ नारायण सक्सेना, करन पंजवानी, आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, अजय जैन, विजय भार्गव सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed