सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indefinite strike against e-registration from today

Agra News: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike against e-registration from today
विज्ञापन
आगरा। ई-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टांप वेंडरों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सोमवार को तहसील बार हॉल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। तहसील बार एसोसिएशन सदर के अध्यक्ष शंभू नाथ वर्मा एवं महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन के आदेश से तहसील परिसर से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसके विरोध में सभी साथियों ने न्यायिक और निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय के समस्त कार्यों से पूरी तरह विरत रहने का फैसला किया है। बैठक में मुख्य संरक्षक रामकुमार रावत, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्रजकिशोर, राम उपाध्याय आशू यादव, लाखन सिंह बघेल, सतीश पचौरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed