{"_id":"56eb156a4f1c1b58278b4bda","slug":"income-tax-raid-on-virola-international-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोला शूज पर आयकर सर्च जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोला शूज पर आयकर सर्च जारी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रमुख जूता निर्यातक विरोला इंटरनेशनल पर आयकर सर्च दूसरे दिन भी जारी रही। जूता निर्यातक के 15 परिसरों में से 9 पर आयकर कार्रवाई गुरुवार शाम तक खत्म हो गई, लेकिन फैक्ट्री, घर और मुख्य कार्यालय पर अभी यह जारी है।
आयकर विभाग के अधिकारियों को 40 घंटों की जांच में कागजात और रिकार्ड तो बहुत मिले हैं, जिनसे केस बड़ा माना जा रहा है, लेकिन कंपनी ने देर रात तक कोई रकम सरेंडर नहीं की। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग और विरोला इंटरनेशनल के बीच सरेंडर की रकम को लेकर समाधान नहीं निकल सका।
आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग सरेंडर की रकम से कहीं ज्यादा की कर चोरी का अनुमान लगा रही है, वहीं कंपनी के फाइनेंस आफिसर और चार्टर्ड एकाउंटेंट इस पर तैयार नहीं। ऐसे में देर रात तक सर्च जारी रही।
Trending Videos