सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Night Tragedy: Man Shoots Himself Dead Amid Family Dispute in Etah

UP: होली पर जमकर पी शराब, फिर तमंचे से गोली मारकर दे दी जान; मायके में रह रही पत्नी से चल रहा था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

एटा के जलेसर क्षेत्र के पुनहैरा गांव में होली की रात गृह कलह से परेशान युवक ने शराब के नशे में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Holi Night Tragedy: Man Shoots Himself Dead Amid Family Dispute in Etah
पुलिस टीम जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के जलेसर कोतवाली जलेसर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुनहैरा में होली के त्योहार के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने गृह कलह और मानसिक तनाव के चलते शराब के नशे में खुद को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पुनहैरा निवासी दुष्यंत (32 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह का पत्नी के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी बीते 10 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। इसी बात को लेकर दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार रात करीब 10:00 बजे, जब पूरा क्षेत्र होली के उल्लास में था, दुष्यंत ने अत्यधिक शराब का सेवन किया और घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुष्यंत की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलेसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाली जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed