{"_id":"6a306a6894cde8286d0f78f3","slug":"dust-storm-brings-traffic-to-a-halt-trees-and-hoardings-toppled-at-various-locations-agra-news-c-25-1-agr1070-1085911-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धूल भरी आंधी से थमे पहिये, जगह-जगह पेड़ और होर्डिंग गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धूल भरी आंधी से थमे पहिये, जगह-जगह पेड़ और होर्डिंग गिरे
विज्ञापन
धूल भरी आंधी ने मौसम के तेवर बदल दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा। मौसम का सोमवार को हर पहर पर अलग-अलग मिजाज रहा। सुबह ठंडी हवा चली तो दोपहर में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। दोपहर बाद बादल छाए और तेज धूल भरी आंधी ने मौसम के तेवर बदल दिए। दयालबाग, कमला नगर, शास्त्रीपुरम, फतेहाबाद रोड और खंदारी क्षेत्र में पेड़ों के टूटने से ट्रैफिक पर असर पड़ा, वहीं आईएसबीटी के सामने हाईवे पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया।
बीते एक माह में पांचवीं बार आंधी आई है। सोमवार शाम को 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण एमजी रोड, पचकुइयां और माल रोड पर तेज धूप से बचाव के लिए लगाए गए हरे पर्दे फटकर उड़ गए, वहीं कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर में होर्डिंग गिर गए। बल्लियों पर लगे होर्डिंग आंधी में गिर गए, जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए। खंदारी के मास्टर प्लान रोड पर पेड़ की डाल टूटने से आवागमन प्रभावित रहा।
38.6 डिग्री दर्ज किया गया पारा
सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता 61 फीसदी होने के कारण लोगों को चुभती गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचने की संभावना हैं।