सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deterioration across all aspects of Kheria Airport; ratings drop.

Agra News: खेरिया एयरपोर्ट की हर व्यवस्था में गिरावट, अंक लुढ़के

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Deterioration across all aspects of Kheria Airport; ratings drop.
यात्री सुविधा दिवस पर आगरा एयरपोर्ट पर कर्मचारी को पुरस्कृत करते निदेशक।
विज्ञापन
आगरा। खेरिया एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में लगातार कमी आ रही है। ऐसा यहां आने वाले यात्री बता रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्री सुविधाओं पर सर्वे कराया तो चेक इन से लेकर बैगेज, सुरक्षा जांच, पार्किंग, रेस्तरां, ट्रॉलियों की उपलब्धता आदि में कमी बताई गई। सर्वे में बीते साल के अंकों के मुकाबले यात्रियों ने इस बार कम अंक दिए।

खेरिया हवाई अड्डा एयरफोर्स स्टेशन के अंदर है। ऐसे में यहां हवाई यात्रियों के आवागमन से लेकर अन्य सुविधाओं पर सवाल उठते रहे हैं। सुरक्षा कारणों से एयरफोर्स ने अर्जुन नगर गेट पर चेकिंग के लिए काउंटर बनाए हैं और वहीं से बसों के जरिए यात्री एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल तक पहुंचते हैं। टर्मिनल पर दोबारा सुरक्षा जांच करानी होती है। ऐसे में सर्वे के हर बिंदु पर आगरा एयरपोर्ट के अंक लुढ़क गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पैरामीटर परिणाम जारी किए हैं, जिसमें आगरा एयरपोर्ट तक आवागमन में पहले 4.81 अंक मिले थे, जबकि इस बार घटकर 4.49 अंक ही मिल पाए। इसी तरह पार्किंग सुविधाओं, मूल्य, बैगेज कार्ट, ट्रॉलियों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाएं बीते साल से खराब मिलीं। इस पर सभी पैरामीटरों में आगरा एयरपोर्ट की स्थिति बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद से आगरा की जगह जेवर पहुंचेगी फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद-आगरा फ्लाइट सोमवार से बंद हो गई। इसका संचालन अब जेवर एयरपोर्ट से किया जाएगा। इंडिगो एयरलाइंस के आंकड़ों के मुताबिक हैदराबाद-आगरा के बीच फ्लाइट फुल चल रही थी, लेकिन जेवर एयरपोर्ट पर इसे शिफ्ट कर दिया गया। इससे आगरा और आसपास के जिलों के लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। जेवर एयरपोर्ट तक आने-जाने में समय ज्यादा खर्च होगा, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंच आसान है। जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर महंगा टोल देना होगा और एयरपोर्ट के लिए कोई सीधी बस सुविधा भी नहीं है। अब आगरा से केवल नवी मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट ही बाकी है।
विज्ञापन

-----------
फोटो है...
आगरा एयरपोर्ट ने मनाया यात्री सुविधा दिवस
खेरिया एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। वर्ष 1957 से आगरा एयरपोर्ट संचालित है। सुविधा दिवस पर सभी कार्मिकों ने तिरंगे के नीचे सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। एयरपोर्ट निदेशक विवेक शर्मा ने महिला कार्मिकों को सम्मानित किया। एयरपोर्ट संचालन, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों को स्मृति-चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed