{"_id":"6981118b461e3b6e0f09f2d2","slug":"deepika-xi-won-the-friendly-cricket-match-by-seven-runs-agra-news-c-364-1-ag11021-124588-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैत्री क्रिकेट में दीपिका एकादश सात रन से बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैत्री क्रिकेट में दीपिका एकादश सात रन से बनी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
विज्ञापन
आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति की ओर से खेल स्पर्धा का आयोजन दयालबाग स्थित खेलगांव में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने किया। खेल स्पर्धा में शतरंज, बैडमिंटन, नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर, तंबोला, तोलमोल के बोल प्रतियोगिता, पतंगबाजी, रस्साकशी और क्रिकेट के आयोजन कराए गए।
अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि नींबू रेस में निकिता, टीना, अनंत, दिव्यांग और तोलमोल के बोल प्रतियोगिता में रीना गर्ग व अन्नू शर्मा विजेता रहे। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि मैत्री क्रिकेट मैच शशि एकादश और दीपिका एकादश के बीच खेला गया। शशि एकादश ने टॉस जीतकर दीपिका एकादश को पहले बल्लेबाजी दी।
दीपिका एकादश ने निर्धारित 16 ओवर में 112 रन बनाए। हिमांशु ने 28 और अमित गर्ग ने 23 रन बनाए। शशि एकादश से रजनीश गुप्ता ने 5 और नितिन अग्रवाल ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शशि एकादश 105 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभ गुप्ता ने 43 और रजनीश गुप्ता ने 16 रन बनाए। दीपिका एकादश ने 7 विकेट से विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शुभ, सर्वश्रेष्ठ बॉलर रजनीश और प्लेयर ऑफ द मैच शशांक कौशल बने। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला सहभागिता नीलू जैन, संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, संजीव अग्रवाल, डॉ. अमित सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, सीमा गोयल, कल्पना अग्रवाल, नीरज जैन, शिल्पी, नीता, आदि की मौजूदगी रही।
Trending Videos