सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barricading on MG Road became a problem, traffic jam at Hariparvat and Nalbandh

मेट्रो की बैरिकेडिंग बनी मुसीबत: एमजी रोड पर 30 मिनट तय होता है आधा किमी का सफर, स्कूल टाइम में हालात बेकाबू

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण के लिए लगी बैरिकेडिंग से दीवानी, हरीपर्वत, सेंट जोंस और इमरजेंसी क्षेत्र में भीषण जाम लग रहा है। ट्रैफिक लाइट हटने और बसों के ठहराव से स्कूल छुट्टी के समय हालात और बिगड़ रहे हैं।

Barricading on MG Road became a problem, traffic jam at Hariparvat and Nalbandh
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग से दीवानी, हरीपर्वत, सेंट जोंस, इमरजेंसी और नालबंद पर जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बैरिकेडिंग की वजह से आधी से ज्यादा घिरी सड़क से आधा किलोमीटर का रास्ता तय करने में ही 25 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति ज्यादा खराब हो रही है।एमजी रोड पर मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर के निर्माण में कैंट स्टेशन से भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया से कालिंदी विहार तक पिलर बनाने का काम जारी है।
Trending Videos


नालबंद से आगरा काॅलेज मुख्य विंग, इमरजेंसी से सेंट जोंस और दीवानी चौराहे तक बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। इससे रास्ता संकरा हो गया है। मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इमरजेंसी से सेंट जोंस कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर सिटी बसों के ठहराव से जाम लगा। हरीपर्वत पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दीवानी के गेट नंबर एक के सामने 25 मीटर तक सड़क को बंद कर दिया गया है। तीन बजे तक जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए हटा दी गईं चाैराहों से ट्रैफिक लाइटमेट्रो के पिलर निर्माण के लिए हरीपर्वत और सेंट जोंस चाैराहे पर ट्रैफिक लाइट को हटा दिया गया है। इस कारण पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को संभालते हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय भी ट्रैफिक बिना लाइट के चलता है। इस वजह से वाहनों की लाइन लग रही है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो के निर्माण कार्य में बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। वाहनों का दबाव ज्यादा होने से यातायात बाधित होता है। यातायात पुलिसकर्मियों और टीआई की ड्यूटी लगाई हैं।

यहां भी समस्या
- टेढ़ी बगिया, रामबाग चाैराहे पर ठेल और फड़ वालों की वजह से जाम, ऑटो पार्किंग की समस्या भी है।
- रामबाग फ्लाईओवर, सुल्तानगंज पुलिया, आईएसबीटी पर बसों की पार्किंग से लग रहा है लंबा जाम।
- गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा तक मेट्रो की बैरिकेडिंग से दोपहर में 2 से शाम 4 के बीच जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed