{"_id":"6993ebdc4a04d9270b007845","slug":"agra-schoolgirl-death-case-body-found-in-yamuna-after-50-hours-five-suspects-detained-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा की मौत का राज खोलने के नजदीक पुलिस, हिरासत में पांच संदिग्ध; जल्द हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा की मौत का राज खोलने के नजदीक पुलिस, हिरासत में पांच संदिग्ध; जल्द हो सकता है खुलासा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के एत्मादपुर के नगला नथोली में छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला नथोली (रहनकलां) से 10 फरवरी को लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा लक्ष्मी का शव 50 घंटे बाद यमुना में 14 किलोमीटर दूर मिला था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं छात्रा के मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली गई है।
परिजन ने बताया कि डेढ़ साल पहले हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लक्ष्मी की मां गुड्डी देवी की मौत हो गई थी। उस हादसे से उबर भी नहीं पाए थे कि परिवार एक और घटना का शिकार हो गया। छात्रा के पिता जालिम सिंह के पास आठ बीघा जमीन थी। इसको बेटों और बेटियों में बांट दिया। उनका कहना है कि लक्ष्मी आत्महत्या नहीं कर सकती। खेत में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन, चप्पल और अन्य सामान छोड़कर ऐसा कदम नहीं उठाती। आशंका जताई है कि किसी ने उसका पीछा किया। विरोध पर उसकी हत्या कर शव को यमुना में फेंक दिया।
Trending Videos