सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA's second toll plaza near Ramada on the Inner Ring Road is ready.

Agra News: इनर रिंग रोड पर रमाडा के पास एडीए का दूसरा टोल बनकर तैयार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
ADA's second toll plaza near Ramada on the Inner Ring Road is ready.
विज्ञापन
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली इनर रिंग रोड पर रहनकलां के बाद रमाडा चौराहे के नजदीक दूसरा टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। ग्वालियर हाईवे के इनर रिंग रोड से जुड़ने से पहले एडीए ने टोल वसूलने वाली नई एजेंसी भी चिह्नित कर ली है। एजेंसी इस महीने के अंत से रहनकलां टोल प्लाजा और अगले साल से रमाडा चौराहे के पास बने टोल प्लाजा से टैक्स वसूली शुरू कर देगी।

उत्तरी व दक्षिणी बाईपास से इनर रिंग रोड को जोड़ने का काम तेजी से पूरा हो रहा है। ऐसे में ग्वालियर की ओर से आगरा आने वाले लोगों को इनर रिंग रोड से होकर आना-जाना पड़ेगा। अब तक इनर रिंग रोड का इस्तेमाल सिर्फ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर मथुरा-दिल्ली आने-जाने के लिए किया जा रहा था। अब ग्वालियर रोड से इनर रिंग रोड के जुड़ने के बाद एडीए ने नया टोल प्लाजा तैयार कर लिया है। एडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता (सिविल) संजीव कुमार ने बताया कि एजेंसी के चयन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। महाराष्ट्र की एक फर्म को नई यूजर एजेंसी के रूप में चुना गया है। इस टेंडर के जरिये प्राधिकरण को करीब 280 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed