सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman was crushed by several trucks, and her body parts were scraped from the road.

Agra News: महिला को कुचल गए कई ट्रक, सड़क से खुरचकर समेटे शव के लोथड़े

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A woman was crushed by several trucks, and her body parts were scraped from the road.
विज्ञापन
आगरा। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सय्यद कट पर मंगलवार रात 10:30 बजे सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर माैत हो गई। हादसे के बाद शव सड़क पर पड़ा रहा। रात के अंधेरे में एक के बाद एक तेज रफ्तार कई ट्रक महिला के शव को कुचलते हुए निकल गए। इससे शव के चिथड़े हो गए। यह दृश्य देखकर राहगीरों का कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से शव के लोथड़ों को खुरचकर एक कपड़े में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका काैन थी और कहां से आई थी? इस बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि महिला ट्रांस यमुना फेज-1 से फेज-2 की तरफ हाईवे पार कर रही थी। जैसे ही वह सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ीं, रामबाग की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा एक ट्रक तेज गति से आया। महिला ट्रक की चपेट में आ गई। उनके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे मौके पर उनकी जान चली गई। हादसा करने वाले ट्रक के पीछे एक के बाद एक कई ट्रक निकले जो महिला के ऊपर से निकलते चले गए। इससे शव पूरी तरह से कुचल गया। हादसे के बाद भी किसी चालक ने वाहन नहीं राेका। इससे सड़क पर खून ही खून फैल गया। शरीर के कई टुकड़े हो गए, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। कुछ लोगों ने वाहनों को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सड़क से बमुश्किल खुरचकर मृतका की साड़ी में रखवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा और शरीर पूरी तरह से कुचल गया। इस कारण पता नहीं चल पा रहा है कि मृतका काैन थी। हालांकि क्षेत्र में पुलिस टीम को भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos


नहीं लिया सबक
इससे पहले सिकंदरा में भी ऐसा ही सड़क हादसा हो चुका है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अक्सर सय्यद कट पर सड़क पार करके जाते हैं। हाईवे पर रेलिंग के बीच बनी जगह से जान को जोखिम में डालते हैं। पुलिस ने अवैध कट बंद कराने का दावा किया, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काैन थी अभागी
हादसे में मरने वाली महिला काैन थी? यह देर रात तक पता नहीं चल सका। आशंका है कि महिला कहीं से आई होगी। जल्दबाजी में हाईवे पार करते समय हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने कई मोहल्लों में तलाश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed