सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   UAE Bans Social Media for Children Under 15, Becomes First Arab Nation to Do So

UAE का बड़ा एलान: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला अरब देश बना

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

UAE Minimum Age For Using Social Media Platforms: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपना अकाउंट नहीं बना सकेंगे। नए नियमों के तहत कंटेंट प्रतिबंध, स्क्रीन टाइम लिमिट, अजनबियों से बातचीत पर नियंत्रण और पैरेंटल सुपरविजन जैसे फीचर्स लागू किए जाएंगे।

UAE Bans Social Media for Children Under 15, Becomes First Arab Nation to Do So
UAE में सोशल मीडिया के नए नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की अध्यक्षता में यूएई कैबिनेट ने एक नए नियम को मंजूरी दी है। इसके तहत अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल तय कर दी गई है। इस तरह का फैसला लेने वाला यूएई पहला अरब देश बन गया है।


15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्यो होंगे नियम?

15 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपना कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे। उन्हें पोस्ट करने, कमेंट करने, कंटेंट शेयर करने या किसी पब्लिक ग्रुप का हिस्सा बनने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 16 साल के किशोरों के लिए नियम क्या होंगे नियम?

इस उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति तो होगी, लेकिन यह लिमिटेड एक्सेस और कड़े सुरक्षा घेरे के साथ मिलेगी। उन्हें सिर्फ उनकी उम्र के हिसाब से सुरक्षित कंटेंट ही दिखाया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का समय सीमित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही माता-पिता के लिए निगरानी वाले टूल्स को और बेहतर बनाया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि सरकार ने साफ किया है कि अगर माता-पिता खुद भी अपने बच्चों को छूट देना चाहें, तब भी इन नियमों को तोड़ा या बाईपास नहीं किया जा सकेगा।


सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी

यूएई में चल रहे या यूएई के यूजर्स को टारगेट करने वाले सभी प्लेटफॉर्म्स को अब ये कड़े बदलाव करने होंगे:

  • असली उम्र का वेरिफिकेशन: अब सिर्फ जन्मतिथि टाइप करके काम नहीं चलेगा। कंपनियों को डिजिटल आइडेंटिटी और नई तकनीक के जरिए पक्की जांच करनी होगी कि यूजर की उम्र वाकई कितनी है।
  • अकाउंट ब्लॉकिंग: नियमों को न मानने वाले या कम उम्र वाले सभी अकाउंट्स को ब्लॉक करना होगा।
  • विज्ञापनों पर रोक: बच्चों के डेटा को ट्रैक करके उन्हें टारगेटेड विज्ञापन दिखाने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। प्राइवेसी को और ज्यादा मजबूत करना होगा।

 

कंपनियों के पास कितना समय है?

यूएई की नेशनल मीडिया अथॉरिटी (NMA) और टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगी। सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपने सिस्टम में ये बदलाव करने के लिए 12 महीने (1 साल) का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed