सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   newest accessory is a phone for your smartphone

मोबाइल के लिए रिमोट की तरह काम करेगी ये डिवाइस

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
newest accessory is a phone for your smartphone
विज्ञापन

एचटीसी मोबाइल निर्माता ने अपने स्मार्टफोन के लिए खास ब्लूटूथ आधारित एचटीसी मिनी+ एक्सेसरी को पेश किया गया है। इस डिवाइस को मल्टीटास्किंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Trending Videos


एचटीसी मिनी+ ब्लूटूथ के जरिए एचटीसी के कुछ चुनिंदा मॉडल के साथ कनेक्ट होकर अपना काम करेगा। आप एचटीसी स्मार्टफोन पर वेब ब्राउजिंग करते समय एचटीसी मिनी+ के जरिए कॉल भी कर सकते हैं। एचटीसी मिनी+ के जरिए आप गेम खेलते समय, वीडियो देखते समय या फिर इंस्टेंट मैसेजिंग के दौरान भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा एचटीसी मिनी+ को टीवी रिमोट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें हैंडस फ्री रिमोट कैमरा फीचर्स भी दिया गया है। इस फीचर के जरिए आप अपने मोबाइल से फोटोग्राफ खींचने के लिए एचटीसी मिनी+ का इस्तेमाल रिमोट के तौर पर कर सकते हैं।

एचटीसी मिनी+ में 1.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिस पर आप को दिशा-निर्देश दिखाई देते हैं। इसकी कीमत लगभग 3,499 रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed