{"_id":"63b7a225e0df5a3a92123cf3","slug":"twitter-users-data-leaked-online-email-addresses-of-over-200-million-posted-on-hacking-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter Data Leak: 20 करोड़ यूजर्स की ई-मेल आईडी हुई सार्वजनिक, हैकर्स फोरम पर पहुंचा डाटा","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Twitter Data Leak: 20 करोड़ यूजर्स की ई-मेल आईडी हुई सार्वजनिक, हैकर्स फोरम पर पहुंचा डाटा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
Twitter ने अभी तक इस लीक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। गैल ने इस लीक के बारे में 24 दिसंबर 2022 को ही जानकारी दी थी। ट्विटर ने इस लीक पर ना ही कोई बयान दिया है और ना ही इस लीक पर लिए गए एक्शन के बारे में कोई खबर है।
hacker
- फोटो : Lifewire
विज्ञापन
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के यूजर्स के डाटा के लीक की खबर है। पिछले महीने भी ट्विटर यूजर्स के डाटा लीक की रिपोर्ट आई थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Twitter के करीब 200 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक में 200 मिलियन Twitter यूजर्स की ई-मेल आईडी शामिल है। Twitter यूजर्स के इस डाटा ऑनलाइन हैकर फोरम पर पब्लिश किया गया है। इसकी जानकारी एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दी है।
Trending Videos
इजराइली साइबर सिक्योरिटी-मॉनिटरिंग फर्म हडसन रॉक के सह-संस्थापक अलोन गैल ने लिंक्डइन पर लिखा, "दुर्भाग्य से इस डाटा लीक का इस्तेमाल टारगेट फिशिंग में होगा और बहुत सारी हैकिंग को अंजाम दिया जाएगा। यह सबसे महत्वपूर्ण लीक में से एक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter ने अभी तक इस लीक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। गैल ने इस लीक के बारे में 24 दिसंबर 2022 को ही जानकारी दी थी। ट्विटर ने इस लीक पर ना ही कोई बयान दिया है और ना ही इस लीक पर लिए गए एक्शन के बारे में कोई खबर है।
समाचार एजेंसी Reuters ने भी इस डाटा की पुष्टि नहीं की है कि इस लीक में Twitter यूजर्स के ही डाटा हैं या किसी अन्य के। हैकर फोरम पर डाटा लीक एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया गया है। हैकर फोरम पर पोस्ट होने के बाद तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी डाटा लीक शेयर किया गया है।
यदि आपको भी लगता है कि आपका ट्विटर डाटा लीक हुआ है तो आप Have I Been Pwned वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी लीक हुई है या नहीं। इस डाटा को लीक करने वाले हैकर की लोकेशन के बारे में भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह डाटा लीक 2021 की शुरुआत में हुआ है।