सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   trai recommends limited free monthly data for rural subscribers

ट्राई की सलाह, ग्रामीणों को मिले कुछ डाटा मुफ्त

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
trai recommends limited free monthly data for rural subscribers
TRAI
विज्ञापन
भारत के दूरसंचार नियामक ट्राई ने सलाह दी है कि ग्रामीण ग्राहकों को हर महीने कुछ डेटा मुफ्त उपलब्ध कराया जाए ताकि देश में डिजिटल या कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके। ट्राई ने इसके लिए सार्वभौम सेवा दायित्व कोष (यूएसओएफ) से आर्थिक सहायाता देने की बात भी कही है। 
Trending Videos


यूएसओएफ के तहत सरकार टेलिकॉम सर्विस कंपनियों से कुछ रकम सेस के तौर पर लेती है। इस सेस से जुटाई रकम का देश के ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में दूरसंचार बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई  ने कहा है, "ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए वहनीयता के अंतर को पाटने के लिए और नकदी रहित अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढाने के सरकार के फैसले का समर्थन करने के लिए यह प्राधिकार एक ऐसी योजना की सिफारिश करता है जिसमें ग्रामीण दूरसंचार ग्राहकों को हर महीने एक निश्चित मात्रा जैसे कि 100 एमबी डेटा नि:शुल्क दिया जाए।"

हालांकि ट्राई ने यह भी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है कि टेलिकॉम कंपनियां इसकी आड़ में कोई ‘भेदभाव’ नहीं करने लगें। यानी वे नि:शुल्क मोबाइल इंटरनेट सेवा संबंधी उसके नियमों का उल्लंघन नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed