{"_id":"5f51dd9d05baa54521534adb","slug":"facebook-messenger-soon-to-get-limit-forwarding-messages-to-only-five-people-or-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक मैसेंजर में जल्द जुड़ेगा व्हाट्सएप का यह फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
फेसबुक मैसेंजर में जल्द जुड़ेगा व्हाट्सएप का यह फीचर, फेक न्यूज पर लगेगी रोक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Forwarding Limit on Messenger
- फोटो : facebook
विज्ञापन
फेसबुक अपने मैसेंजर में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। फेसबुक मैसेंजर में जल्द ही व्हाट्सएप का फॉरवर्डिंग लिमिट नियम लागू होने वाला है जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर भी किसी मैसेज को पांच से अधिक लोगों या ग्रुप में एक साथ फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। फेसबुक ने यह फैसला फर्जी खबरों और स्पैमिंग पर लगाम लगाने के लिए लिया है।
Trending Videos
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने साल 2018 में फेक न्यूज को रोकने के लिए व्हाट्सएप की फॉरवर्डिंग को पांच तक सीमित कर दिया था और अब यही फीचर फेसबुक मैसेंजर पर भी आने वाला है। इसके अलावा मैसेंजर में हाल ही में लॉक इन एप जैसे प्राइवेसी फीचर भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर में मैसेज फॉरवर्डिंग लिमिट का फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है और टेस्ट सफल होने के बाद इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। नए अपडेट में एक ही मैसेज को पांच से अधिक लोगों को फॉरवर्ड करने पर “forwarding limit reached” का नोटिफिकेशन मिलेगा।
मैसेंजर में नए फीचर को लेकर फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि फेक न्यूज के प्रसार को रोकने में फॉरवर्डिंग को सीमित करना काफी कारगर है। व्हाट्सएप के मामले में हमें काफी फायदा मिला है, जिसके बाद हमने इसे मैसेंजर के लिए भी जारी करने का फैसला लिया है।
फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर को पहली बार इसी साल मार्च में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और अब कंपनी इसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी कर रही है। फेसबुक मैसेंजर में मैसेज फॉरवर्डिंग लिमिट का फीचर 24 सितंबर से ग्लोबली जारी होने लगेगा।