सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   All Calls On WhatsApp And Phone Will Be Recorded Government know the fact

नया नियम: सभी व्हाट्सएप और फोन कॉल होंगे रिकॉर्ड, सरकार पढ़ेगी सारे मैसेज, जानें सच्चाई

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 24 Feb 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया और फास्ट इंटरनेट के इस दौर में किसी चीज के वायरल होने में देर नहीं लग रही है। भारत में तो अफवाह जितनी तेजी से फैलती है, उतनी तेजी से तो आग भी नहीं फैलती। अब एक और मैसेज व्हाट्सएप पर खूब वायरल हो रहा है। यह मैसेज नए संचार नियमों को लेकर है।

All Calls On WhatsApp And Phone Will Be Recorded Government know the fact
viral message - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया और फास्ट इंटरनेट के इस दौर में किसी चीज के वायरल होने में देर नहीं लग रही है। भारत में तो अफवाह जितनी तेजी से फैलती है, उतनी तेजी से तो आग भी नहीं फैलती। अब एक और मैसेज व्हाट्सएप पर खूब वायरल हो रहा है। यह मैसेज नए संचार नियमों को लेकर है। भारत सरकार अब सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और सभी तरह के कॉल रिकॉर्ड होंगे। ऐसे में हम नहीं कह रहे हैं बल्कि व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है।

Trending Videos

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया जा रहा है?

व्हाट्सएप और फोन कॉल के लिए नए संचार नियम कल से लागू होंगे :--
01. सभी कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी।
02. सभी कॉल रिकॉर्डिंग सहेज ली जाएंगी।
03. व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और सभी सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।
04. जो नहीं जानते उन्हें बता दें।
05. आपके उपकरण मंत्रालय प्रणाली से जुड़े होंगे।
06. सावधान रहें कि किसी को गलत संदेश न भेजें।
07. अपने बच्चों, भाइयों, रिश्तेदारों, दोस्तों, परिचितों को बताएं कि आपकी उनकी देखभाल करनी चाहिए
और शायद ही कभी सोशल साइट्स चलाते हैं।
08. राजनीति या मौजूदा हालात पर सरकार या प्रधानमंत्री के सामने आपका कोई ऑडियो... मत भेजो।
09. वर्तमान में किसी भी राजनीतिक या धार्मिक विषय पर संदेश लिखना या संदेश भेजना अपराध है... ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है।
10. पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी... फिर साइबर क्राइम... फिर होगी कार्रवाई. यह बेहद गंभीर है।
11. कृपया आप सभी समूह के सदस्य प्रशासक... कृपया इस विषय पर विचार करें। 
12. सावधान रहें कि गलत संदेश न भेजें और सभी को बताएं और इस विषय पर ध्यान दें। 
13. कृपया इसे साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने दावे को बताया फर्जी

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है और कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा इस तरह का कोई नियम लागू नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed