{"_id":"69a5791d7c05184b540a19e8","slug":"youtube-shorts-ai-remix-new-add-object-reimagine-tools-help-creators-edit-videos-with-just-prompts-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"YouTube AI Remix: अब बिना एडिटिंग एप के बदलेगा शॉर्ट्स का पूरा फ्रेम, जानें क्या है यूट्यूब का नया AI फीचर्स","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
YouTube AI Remix: अब बिना एडिटिंग एप के बदलेगा शॉर्ट्स का पूरा फ्रेम, जानें क्या है यूट्यूब का नया AI फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार
YouTube AI Remix Feature: यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने वालों के लिए एक जबरदस्त अपडेट आ रहा है। गूगल के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एक ऐसा एआई- पावर्ड रिमिक्स फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे आप बिना किसी प्रोफेशनल एडिटिंग एप के, सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देकर अपने वीडियो का हुलिया बदल सकेंगे। फिलहाल यह फीचर इंग्लिश क्रिएटर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है।
यूट्यूब
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब ने अपनी रिमिक्स गैलरी में दो शानदार फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है। अब आपको वीडियो में कुछ जोड़ने या उसे बदलने के लिए घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एड ऑब्जेक्ट: वीडियो में डालें अपनी पसंद की चीजें
इस फीचर की मदद से आप किसी भी 8 सेकंड की शॉर्ट्स क्लिप में एआई-जनरेटेड कोई भी चीज जोड़ सकेंगे। जैसे मान लीजिए अगर आप पार्क में वॉक कर रहे हैं, तो एआई की मदद से अपने पीछे एक डायनासोर या उड़ती कार जोड़ सकते हैं। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़े: Iran: भारत में UPI का जलवा, तो ईरान में कौन सा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है पॉपुलर?
रिइमेजिन: एक फ्रेम से नया संसार
यह टूल शॉर्ट्स के एक साधारण फ्रेम को पूरी तरह से नए एआई वीडियो में बदल देगा।
कैसे काम करेगा
आपको बस एक प्रॉम्प्ट (जैसे: इसे मार्स ग्रह पर दिखाओ) लिखना होगा। आप रेफरेंस के लिए दो फोटो भी अपलोड कर सकते हैं। यूट्यूब आपको सजेस्टेड प्रॉम्प्ट्स भी देगा ताकि आपका काम और आसान हो सके।
क्रिएटर्स के हक का भी रखा गया ध्यान
यूट्यूब ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि ऑरिजनल कंटेंट बनाने वालों को नुकसान न हो:
क्रेडिट लिंकिंग: एआई से बने रिमिक्स वीडियो हमेशा ऑरिजनल वीडियो से लिंक रहेंगे, जिससे असली क्रिएटर को पहचान और ट्रैफिक मिलता रहेगा।
कंट्रोल आपके हाथ में: अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके वीडियो का एआई रिमिक्स बनाए, तो आप सेटिंग्स में जाकर स्टैंडर्ड रिमिक्सिंग को डिसेबल (बंद) कर सकते हैं।
भारत में कब तक आएगा?
अभी यह फीचर केवल इंग्लिश भाषा के क्रिएटर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो साल 2026 के अंत तक इसे हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा। यह कदम शॉर्ट्स को इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक के मुकाबले काफी आगे ले जा सकता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन