सैमसंग के चार एंड्रॉयड किटकैट 4.4 आधारित सस्ते स्मार्टफोन
किफायती कीमत के साथ एंड्रॉयड किटकैट 4.4 पर सैमसंग ने चार कम दाम के स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी कोर-2, सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2, सैमसंग गैलेक्सी ऐस 4 और सैमसंग गैलेक्सी यंग 2 नाम से चार मोबाइल हैंडसेट को एंड्रायड 4.4 ओएस पर उतारा है।
हालांकि कंपनी ने अभी इन फोन के दाम की घोषणा नहीं की है। सैमसंग गैलेक्सी ऐस 4 सिंगल सिम सपोर्ट के साथ है जो 3जी नेटवर्क पर भी काम करता है। इसके अलावा बाकी तीनों फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ हैं।
सैमसंग गैलेक्सी कोर 2
सैमसंग गैलेक्सी कोर 2 स्मार्टफोन 4.5 इंच टीएफटी डिस्प्ले के साथ है ये 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वार्डकोर प्रोसेसर, 768 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करत है। फोन की मैमोरी को बढ़ाने के लिए 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की सुविधा दी गई है।
इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है।
सैमसंग गैलेक्सी ऐस 4
सैमसंग गैलेक्सी ऐस 4 दो वैरिएंट्स के साथ होगा एक एलटीई नेटवर्क और दूसरा 3जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ काम करेगा। इस की स्क्रीन 4 इंच की है।
सैमसंग गैलेक्सी ऐस 4 एलटीई में 1जीबी रैम और 3जी में 512 रैम है। एलटीई में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर और 3जी में 1 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है।
दोनों वैरियंट में ही 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी है। फोन की बैटरी 1800 एमएएच की है।
सैमसंग गैलेक्सी यंग 2
सैमसंग गैलेक्सी यंग2 स्मार्टफोन की स्क्रीन 3.5 इंच है। ये 1 गीगाहर्ट्ज सिंगल कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है।
फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ा सकते है। फोन का कैमरा 3 मेगापिक्सल है। फोम में वाई-फाई, ब्लूटूथ के साथ ए जीपीएस है।
सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2
सैमसंग गैलेक्सी स्टार 2 में 3.5 इंच की एच-वीजीए स्क्रीन दी गई है। ये 1 गीगाहर्ट्ज सिंगल कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रो-एसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा है। फोन की बैटरी 1300 एमएएच है। इसके अलावा ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर शामिल हैं।