सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Google Stadia Shuting Down In 18 January 2023 publicly launched in November 2019

Google Stadia: गूगल की यह गेमिंग सर्विस हो रही बंद, जानें क्या है स्टैडिया के फेल होने का कारण

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Sun, 08 Jan 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Google Stadia को बंद करने की जानकारी गूगल ने अपने एक ब्लॉग में दी है। बताया जा रहा है कि गूगल की गेमिंग सर्विस Stadia को कम लोकप्रियता की वजह से बंद किया जा रहा है। 

Google Stadia Shuting Down In 18 January 2023 publicly launched in November 2019
Google Stadia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गूगल ने अपनी गेमिंग सर्विस Stadia को बंद करने का फैसला कर लिया है। यह गेमिंग सर्विस अब केवल 18 जनवरी 2023 तक लाइव ही रहेगी। स्टैडिया गूगल की क्लाउड वीडियो गेम सर्विस है जिसे चार साल पहले लॉन्च किया गया था। स्टैडिया को बंद करने की जानकारी गूगल ने अपने एक ब्लॉग में दी है। बताया जा रहा है कि गूगल की गेमिंग सर्विस Stadia को कम लोकप्रियता की वजह से बंद किया जा रहा है। 

Trending Videos

रिफंड प्रोसेस शुरू

स्टैडिया क्लाउड गेमिंग सर्विस को 19 नवंबर 2019 को ही लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इस सर्विस को बंद किया जा रहा है। साथ ही गूगल, गूगल प्ले स्टोर से खरीदे गए सभी स्टैडिया हार्डवेयर के साथ-साथ स्टैडिया स्टोर से खरीदे गए सभी गेम और ऐड-ऑन सामग्री को भी वापस कर रहा है। कंपनी ने इसकी रिफंड प्रोसेस भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने नवंबर 2022 से रिफंड प्रोसेस शुरू कर दी है और कंपनी 18 जनवरी तक अधिकांश रिफंड प्रोसेस को पूरा कर लेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी तक लाइव है सर्विस

गूगल ने कहा कि जिन ग्राहकों ने Stadia के लिए हार्डवेयर जैसे कंट्रोलर आदि खरीदे हैं, उन्हें रिफंड भी मिलेगा, हालांकि अभी भी 18 जनवरी 2023 तक यूजर्स Stadia को इस्तेमाल कर सकेंगे। Stadia को लेकर कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि गूगल ने बिना गेम एक सब्सक्रिप्शन सर्विस देने की कोशिश की।

बता दें कि Xbox की पैरेंट कंपनी Microsoft फिलहाल Stadia की तरह ही Game Pass सर्विस दे रही है जिसमें यूजर्स को सैकड़ो गेम भी मिलते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के गेम पास के पास 25 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि गूगल के Stadia के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक मिलियन से भी कम है। कुछ दिन पहले ही Microsoft Xbox गेम का सपोर्ट सैमसंग के टीवी के साथ मिला है।

क्रॉस-डिवाइस नोटिफिकेशन पर काम कर रहा गूगल

गूगल कथित तौर पर नए मीडिया प्लेबैक सुविधाओं पर काम कर रहा है, जिसमें क्रॉस-डिवाइस नोटिफिकेशन भी शामिल है। क्रॉस-डिवाइस नोटिफिकेशन यूजर्स को मीडिया प्लेबैक को फिर से शुरू करने और Spotify कनेक्ट-संगत डिवाइस के लिए बेहतर प्लेबैक ऑप्शन को फिर से शुरू करने की सुविधा देगा। TechCrunch के अनुसार, क्रॉस-डिवाइस नोटिफिकेशन से यूजर्स को अपनी कार में प्लेलिस्ट या पॉडकास्ट चलाने और बाद में अपने फोन या टीवी पर इसे फिर से शुरू करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed