Smart Watch: boAt ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C चार्जिंग स्मार्टवॉच, अब फोन चार्जर से ही होगी चार्ज
boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि ये देश की पहली स्मार्टवॉच हैं, जिनमें Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Storm Call 4 और Ultimate Vogue 2 नाम की ये वॉच लंबी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स के साथ आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
boAt ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने boAt Storm Call 4 और boAt Ultimate Vogue 2 को पेश किया है। इन दोनों स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इनका Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यानी अब यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच को अलग पिन या मैग्नेटिक चार्जर से नहीं, बल्कि सामान्य Type-C फोन चार्जर से भी चार्ज कर सकेंगे।
यह फीचर लंबे समय से यूजर्स की बड़ी परेशानी बना हुआ था। ज्यादातर स्मार्टवॉच में अलग तरह का चार्जर मिलता है, जिसे संभालकर रखना पड़ता है। अब boAt ने इस समस्या का आसान समाधान पेश किया है। टेक इंडस्ट्री में Type-C पहले ही स्टैंडर्ड बन चुका है, लेकिन अब तक किसी बड़े ब्रांड ने स्मार्टवॉच में इसे शामिल नहीं किया था।
boAt Storm Call 4 की कीमत और फीचर्स
- boAt Storm Call 4 को भारत में 1,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
- इसकी प्री-बुकिंग 29 मई 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
- इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है। इसमें फंक्शनल क्राउन का सपोर्ट मिलता है, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है।
- वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और IP68 डस्ट, स्वेट और वाटर रेजिस्टेंस मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक बैटरी बैकअप दे सकती है।
- हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी SOS और फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग (Female Wellness Tracking) का सपोर्ट भी मिलता है।
boAt Ultimate Vogue 2 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
- boAt Ultimate Vogue 2 को 2,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह वॉच ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर डिस्प्ले के साथ आती है।
- इसमें 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है।
- वॉच में मेटैलिक फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
- इस स्मार्टवॉच में भी डायरेक्ट USB Type-C चार्जिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और IP68 रेटिंग मिलती है।
- कंपनी के अनुसार यह वॉच 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है।
- इसके अलावा इसमें भी 100+ स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- यूजर्स को Emergency SOS और फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
अब स्मार्टवॉच चार्ज करना होगा ज्यादा आसान
boAt की नई स्मार्टवॉच सीरीज उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जो अलग-अलग चार्जर रखने की परेशानी से बचना चाहते हैं। Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ अब स्मार्टवॉच को कहीं भी आसानी से चार्ज किया जा सकेगा।