सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students there are nine planets in the solar system, Yes sir

बच्चो सौरमंडल में नौ ग्रह ही हैं, जी मास्टर जी

Updated Sun, 23 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
students there are nine planets in the solar system, Yes sir
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार सूबे के बच्चों को स्कूली किताबों में गलत जानकारी दे रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक सोलर सिस्टम में अभी भी नौ प्लेनेट घूम रहे हैं।

Trending Videos


बोर्ड की किताब में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की लाट की भी गलत तस्वीर छापी गई है। बोर्ड की नई छपी पाठ्य पुस्तकों में गलतियों की भरमार है।

चौथी की पर्यावरण शिक्षा की किताब में पेज 126 पर सोलर सिस्टम में अब भी प्लूटो को प्लेनेट बताया गया है। जबकि इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी यूनियन 8 साल पहले प्लूटो से प्लेनेट का दर्जा छीन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बोर्ड की किताबों में अब भी 8 नहीं 9 प्लेनेट हैं। किताब में अशोक स्तंभ में दी गई तीलियां अस्पष्ट हैं।

इसके नीचे दाईं ओर हाथी की आकृति है जबकि मूल लाट में बैल की तस्वीर है।

तेलंगाना का जिक्र भी नहीं

students there are nine planets in the solar system, Yes sir

इसके अलावा तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद भी पुस्तक के प्रथम अध्याय में कोई उल्लख नहीं है और न ही मानचित्र में इसे दर्शाया गया है।

किताब के पेज 49 पर मैगनीज प्रोडक्‍शन में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान बताया है, जबकि भारत सातवें स्थान पर है। पेज 72 पर वर्ष 1946 में बनी संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 299 की बजाय 342 दी गई है।

तीसरी की हिंदी, चौथी व पांचवीं के गणित, छठी की साइंस, सातवीं की सोशल साइंस और आठवीं की इतिहास विषय की किताबों में भी कई गलत जानकारियां हैं।

शिक्षक क्रांति मंच के अध्यक्ष विजय हीर ने बताया कि शिक्षा विभाग को चाहिए कि इन पुस्तकों को वापस लेकर इन्हें सही करे।

गलतियां अब कौन सुधारे?

students there are nine planets in the solar system, Yes sir
पुस्तकों में प्रकाशक आवरण पर सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड का नाम प्रकाशित है।

लेकिन स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर टेगटा कहते हैं कि बोर्ड वही मैटर छापता है जो एनसीईआरटी और एसएसए की ओर से भेजा जाता है।

बोर्ड ने कॉपी राइट ले रखा है। जो मैटर आता है, वही छापना होता है।

उसमें कुछ नहीं बदला जाता है, न ही कुछ जोड़ा जाता है।

इन गलतियों को दुरुस्त करने का काम भी इन्हीं एजेंसियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed