सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old couple died together in kangra.

यहां बुजुर्ग दंपत्ति ने एक साथ छोड़ी दुनिया

Updated Sat, 31 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
old couple died together in kangra.
विज्ञापन

तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, तेरे पीछे पड़े चाहे जग छोड़ना, नागिन फिल्म का यह गाना सलोह में उस समय चरितार्थ हो गया, जब गांव में स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी ने एक ही रात में अपनी देह त्याग दी। इलाके में इन दोनों के निधन का पता चलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


साथ ही लोगों में वृद्ध अवस्था में पति-पत्नी की एक साथ मौत होना भी चरचा में रहा। दोनों का दाह संस्कार तोपों की सलामी देकर प्रशासनिक तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम और डीएसपी ने श्मशानघाट जाकर श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे के अंदर ही पत्नी और पति का निधन

old couple died together in kangra.

जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव सलोह में स्वतंत्रता सेनानी रत्न चंद की पत्नी शांति देवी (90) का वीरवार रात करीब 10 बजे निधन हो गया। परिवार अभी उनके निधन पर में शोकाकुल था कि सुबह 4 बजे स्वतंत्रता सेनानी रत्न चंद (97) निवासी सलोह का भी निधन हो गया। छह घंटे के अंदर ही पत्नी और पति का निधन हो गया।

दोनों का एक साथ श्मशानघाट हटली में प्रशासनिक सम्मान के साथ शुक्रवार को दाह संस्कार किया गया। इस दौरान डीएसपी नवदीप सिंह के अगुवाई में पुलिस ने तोपों की सलामी देकर उन्हें सम्मान दिया। श्मशानघाट पर मौजूद एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने दोनों को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी।

दाह संस्कार के लिए दी वित्तीय मदद

old couple died together in kangra.

उन्होंने सरकार की ओर से दस हजार रुपये मृतकों के परिजनों को दाह संस्कार के लिए दिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान ने कहा कि उनके गांव सलोह और प्रदेश के लिए यह गौरव की बात थी कि उनके गांव से रत्न चंद स्वतंत्रता सेनानी रहे थे।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। उधर, प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रत्न ने रत्न चंद और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed