सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

लाठीचार्ज के एक दिन बाद एक दूसरे पर बरसे नेता

Updated Sat, 31 Jan 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के बाहर हुए पथराव और मारपीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा है कि भाजपा हिमाचल पुलिस को निष्पक्ष मानती है, लेकिन राज्य पुलिस के कुछ लोग जान-बूझकर पार्टी बन रहे हैं और भाजपा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।

Trending Videos


पहले प्रदर्शन करना और उसके बाद हमला करना सोची-समझी साजिश रही है। इसे एक भिड़ंत के रूप में प्रचारित किया गया, जबकि यह एक हमला था। धूमल ने शुक्रवार को राज्यपाल को कांग्रेस सरकार बर्खास्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस के 300 जवान एकाएक घटनास्थल पर आए। इससे पहले वहां उनकी उपस्थिति नहीं थी। आरोप लगाया कि सीआईडी के पांच, जिला सिक्योरिटी के चार और एक वीवीआईपी के पीएसओ भी वहां युकां कार्यकर्ताओं की मदद कर रहे थे। ऑफिस में तोड़-फोड़ का जायजा भी लिया।

जेपी नड्डा ने जाना हाल

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डाक्टरों से राजेश शारदा का हाल चाल जाना। राजेश शारदा के पीजीआई पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने डाक्टरों की टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को धूमल और सती ने भी शारदा का हाल जाना।

उनके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा नेता राजेश शारदा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई जाकर शिमला भाजपा नेता शारदा का हालचाल पूछा।

शारदा को पथराव के दौरान आंख पर चोट लगी है और वह पीजीआई में भर्ती है।

डीजीपी, एडीजीपी और एसपी तलब

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

राज्यपाल कल्याण सिंह ने डीजीपी संजय कुमार, एडीजीपी सीआईडी एसआर मरडी और पुलिस अधीक्षक शिमला डीब्ल्यू नेगी को राजभवन तलब किया। उनसे शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर युकां और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प का ब्योरा लिया।

ये तीनों अधिकारी भाजपा नेताओं के मिलने के बाद राजभवन पहुंचे। वहीं, भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह हत्या के प्रयास का मामला है। पुलिस इसमें विक्रमादित्य और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करें।

बीजेपी नेता शारदा की आंख का ऑपरेशन

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान घायल कार्यकर्ताओं को आईजीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। गंभीर चोट जिला उपाध्यक्ष राजेश शारदा को लगी है। उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया था। शारदा का देर रात पीजीआई में आपरेशन हुआ।

आपरेशन रात साढ़े तीन बजे तक चला। डाक्टर आंख को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन आंख काफी डैमेज हो गई है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के सिर पर चोट लगी थी। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता करन नंदा को भी गहरी चोटें आई हैं।

इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर को भी फिट करार देकर अस्पताल से भेज दिया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र दें इस्तीफा : अनुराग

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

भाजपा सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यालय पर हुए हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने प्रेस बयान में इस घटना के लिए सीधे तौर पर उन्हें जिम्मेवार ठहराया है।

अनुराग ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उक्त घटना से इसका सबूत भी मिल गया। उन्होंने कहा कि सारी घटना पुलिस के सामने हुई और पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बनी रही। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर डंडे बरसाए गए, जिससे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्रवक्ता करन नंदा और राजेश शारदा सहित कई अन्य कार्यकर्ता घायल हुए।

सांसद अनुराग ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री की शह पर यह सब हुआ है। उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कांग्रेस ने जताई चिंता

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर चिंता जताई और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तनाव पैदा कर हिंसात्मक माहौल तैयार करके युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए पथराव की निंदा की।

कहा कि हिमाचल की राजनीति में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है, न ही कांग्रेस कभी भी इसका समर्थन करती है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।

इस हमले के लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेवार है, क्योंकि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने छिपकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पथराव कर माहौल को तनावपूर्ण बनाया, जिस कारण ये घटना घटी।

धमकाने का आरोप गलतः युकां

lathicharge at shimla, tug or war between congress and bjp.

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सुनील कुमार गटू, शिमला शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश सैणी और शिमला ग्रामीण विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कोहली ने एक संयुक्त बयान में केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तौर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजपा द्वारा किए गए पथराव एवं हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

कहा कि किसानों के हित में युवा कांग्रेस ने जो आवाज उठाई है, उसे दबाने के लिए भाजपा ने जो गुंडागर्दी की उससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि डरा-धमकाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने उद्देश्य से भटकाने का जो हथकंडा भाजपा ने अपनाया है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता और इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं की ओर से इस मामले पर दोषारोपण करने पर हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा के आला नेताओं को प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी और युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed