{"_id":"6992c080b0697dda6f0407e1","slug":"himachal-assembly-budget-session-will-begin-at-2-pm-guard-of-honour-to-cm-sukhu-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Budget Session: दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ हिमाचल विधानसभा बजट सत्र, सीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Budget Session: दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ हिमाचल विधानसभा बजट सत्र, सीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी दोपहर दो बजे से शुरू होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन सोमवार दोपहर बाद 2 बजे से शुरू गया है। हिमाचल विधानसभा का बजट सेशन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 16 फरवरी 2026 को शिमला में विधानसभा में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विधानसभा बजट सत्र के उद्घाटन के दिन विधानसभा शिमला में स्वागत किया गया।
Trending Videos
अभिभाषण के बाद पहले ही दिन केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर सत्तापक्ष ने चर्चा कराने का प्रस्ताव दे दिया है। नियम 102 के तहत चर्चा का यह प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय ने पहले दिन की कार्यसूची में भी शामिल कर लिया है। इस पर हंगामे के पूरे आसार हैं। सत्तापक्ष आरडीजी पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है, वहीं भाजपा भी इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाएगी। रणनीति के लिए दोनों दलों ने सोमवार को सत्र से पहले विधायक दलों की बैठकें बुला ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, टकराव को रोकने के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र और वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र इस बार हंगामेदार होगा। पहले दिन अभिभाषण के बाद शोकोद्गार होगा। उसके बाद सरकार आरजीडी पर चर्चा लाने की तैयारी में है। स्पीकर का कहना है कि सरकार की ओर से आरडीजी पर चर्चा का प्रस्ताव मिला है, इस पर निश्चित तौर पर चर्चा होगी।
वहीं, विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए अड़ सकता है। सत्र निर्विघ्न और सुचारु रूप से चले, इसके लिए उन्होंने दोपहर 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के उप मुख्य सचेतक और भाजपा के मुख्य सचेतक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र का प्रथम चरण अभी 16, 17 और 18 फरवरी को निर्धारित है, मगर यह बढ़ भी सकता है।
वहीं, विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए अड़ सकता है। सत्र निर्विघ्न और सुचारु रूप से चले, इसके लिए उन्होंने दोपहर 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के उप मुख्य सचेतक और भाजपा के मुख्य सचेतक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र का प्रथम चरण अभी 16, 17 और 18 फरवरी को निर्धारित है, मगर यह बढ़ भी सकता है।