सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five people were killed in road accidents

अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

बयूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर Updated Wed, 16 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Five people were killed in road accidents
विज्ञापन

गांव जगनोली में सोमवार देर रात कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। ऑल्टो कार रैहन से तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। रास्ते में जगनोली के पास फतेहपुर की तरफ जा रहे बाइक चालक राकेश कुमार की कार से टक्कर हो गई।

Trending Videos


हादसे में बाइक चालक राकेश कुमार निवासी धनेटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही राकेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने सोमवार को ही नई बाइक खरीदी थी और उसी बाइक पर अपने घर जा रहा था, लेकिन वह अपनी नई बाइक पर घर नहीं पहुंच पाया।

सड़क हादसे में महिला की मौत

Five people were killed in road accidents

गांव बाथू में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। सोमवार देर शाम बाथू निवासी 40 वर्षीय बबली देवी अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी कि इसी दौरान स्कूटर स्किड हो गया।

इससे बबली सड़क पर गिर गई और बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे घायलावस्था में बीबीएमबी अस्पताल नंगल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हाल को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

कैंटर खाई में लुढ़का, चालक की मौत

Five people were killed in road accidents

बनखंडी में मंगलवार सुबह एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कैंटर में सवार अन्य एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार देहरा निवासी रविंद्र सिंह मंगलवार सुबह कैंटर लेकर पंजाब के होशियारपुर से ऊना की ओर आ रहा था। इसी दौरान बनखंडी के पास कैंटर अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे जा लुढ़का।

हादसे में कैंटर चालक रविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैंटर पर सवार अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Five people were killed in road accidents

निचार खंड के पानवी गांव के जंगल में पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की चपेट में आया व्यक्ति अपने भाई के क्रिया क्रम के लिए जंगल से लकड़ी काटने गया था, लेकिन पहाड़ी से चट्टानों के आने से उसकी मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि मृत के भाई की मौत दस दिन पहले हुई थी। जोक्टेरिंग नामक स्थान के पास पहाड़ी से पत्थर आए, जो अशोक कुमार के सिर पर लगे।

ग्रामीणों की सहायता से उसे टापरी अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक सवार की मौत

Five people were killed in road accidents

जनपद के दधोल चौक में सोमवार रात तेज रफ्तारी बाइक सवार राहगीर से टकरा गया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि राहगीर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर किया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बाइक सवार पवन कुमार पुत्र मनि राम कंदरौर से भोटा की तरफ जा रहा था। दधोल चौक के समीप रात लगभग नौ बजे राह चल रहे बाड़ी छंजोली गांव के 36 वर्षीय सुनील कुमार के साथ उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया।

जहां बाइक चालक पवन कुमार की मौत हो गई। घायल सुनील के पांव में फ्रेक्चर हो गया है। चिकित्सकों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रात को ही रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed