सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh increase seats in Rampur college.

रामपुर कॉलेज के लिए सीएम की बड़ी घोषणा, छात्रों को राहत

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh increase seats in Rampur college.
छात्रों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को कॉलेज में सीटें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आने वाले छात्रों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा। छात्रों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को कॉलेज में सीटें बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। पहले जहां प्रत्येक विषय के लिए 140 सीटों का प्रावधान किया गया था।

Trending Videos


वहीं अब सीटों की संख्या बढ़ाकर 200 कर दी है। इससे कम मेरिट वाले छात्रों ने भी राहत की सांस ली है। पीजी कॉलेज रामपुर में दाखिले से वंचित सैकड़ों छात्रों को तब राहत मिली जब मुख्यमंत्री ने कॉलेज पहुंचे सभी विद्यार्थियों को दाखिला देने की मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कॉलेज में नए छात्रों की संख्या 1400 से अधिक हो जाएगी। इससे पूर्व विषयवार 140 सीटें पूरी होने पर कॉलेज प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों के दाखिलों पर रोक लगा दी थी। ऐसे में सैकड़ों छात्रों को दाखिले के लिए परेशान होना पड़ रहा था।

कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में मांग रखी तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। गौर हो कि रामपुर कॉलेज में जिला शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। इस कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक तौर तरीकों से शिक्षित किया जा रहा है।

छात्रों में भी इस कॉलेज में दाखिला लेने को लेकर अधिक रुचि देखी जाती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शंकर भगत नेगी ने बताया कि कॉलेज में दाखिला लेने से वंचित छात्रों को अब दाखिला मिल रहा है। कॉलेज में विषय वार 140 की बजाय 200 सीटों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंजूरी दे दी है।

सीएम को सौंपा ज्ञापन
अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सोनी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन संकायों के लिए अतिरिक्त विषयों को जोड़ने, यूजीसी से स्वीकृत 22 लाख की राशि को उच्च शिक्षा विभाग से जारी करने, कॉलेज के मुख्यद्वार का पुनर्निर्माण करने और कॉलेज परिसर में एक मल्टीपर्पस हाल बनाने, कॉलेज रिक्त पड़े लाइब्रेरियन और दो कंप्यूटर सहायकों की नियुक्ति मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed