{"_id":"58e392e04f1c1bbf6e5b5a3c","slug":"hp-university-changed-ug-examination-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने बदली यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, ये है नया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने बदली यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, ये है नया शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्री-आरडीसी (गणतंत्र दिवस शिविर) और अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्नातक डिग्री के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुछ परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है।
Trending Videos
बदली गई तिथियों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की जिन परीक्षाओं की तिथि बदली गई है, उनमें बीए/बीएससी /बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 5 अप्रैल को होने वाली इंग्लिश की रीडिंग पोइट्री एंड शॉर्ट स्टोरीज एंड ग्रामर की परीक्षा सात अप्रैल को दोपहर बाद के सत्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशियोलॉजी की पांच अप्रैल को तय सोशल इंस्टीट्यूशंस एंड प्रोसेसिस की परीक्षा आठ अप्रैल को, बीए/बीएससी /बीकॉम तीसरे सेमेस्टर फिजिक्स की वाइबरेशंस एंड वेवस की 6 अप्रैल को तय की परीक्षा आठ अप्रैल को दोपहर बाद के सत्र में होगी।
बीए/बीएससी /बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की फिजिकल एजूकेशन की ट्रेनिंग मैथड की सात अप्रैल को तय परीक्षा अब आठ अप्रैल को दोपहर बाद दो से पांच बजे के सत्र में होगी।