{"_id":"5f65fe218ebc3e74b3408264","slug":"employment-fair-will-be-held-here-amid-coronavirus-crisis-private-company-will-take-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट के बीच यहां लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनी लेगी साक्षात्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कोरोना संकट के बीच यहां लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनी लेगी साक्षात्कार
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संकटकाल के बीच बेरोजगार युवाओं को रोजगार के द्वार खुल गए हैं। हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में 21 सितंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। एक नामी कंपनी विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को साढ़े 17 मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
Trending Videos
सुजुकी मोटर्स लिमिटेड गुजरात सैकड़ों प्रशिक्षुओं की भर्ती करेगी।
आईटीआई से पास हो चुके सभी ट्रेनी व जिन ट्रेनियों के अभी पेपर होने हैं, वह सभी इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। सरकारी व निजी संस्थानों में प्रशिक्षित 2012 से 2020 तक के पुरुष अभ्यर्थी फिटर, इलैक्ट्रीशियन, डीजल मेकेनिक, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, सीओई, ट्रैक्टर मेकेनिक व पेंटर आदि ट्रेडों के छात्र इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। चयनित युवकों को कंपनी 17500 रुपये मासिक वेतन देगी और रहना, खाना, पीना फ्री होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम गौरव आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी निशांत जोशी ने बताया कि इस मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक अपना पंजीकरण हिम गौरव आईटीआई के कार्यालय में करवा लें। बिना पंजीकरण वाले अभ्यर्थी सीधे 21 सितंबर को हिम गौरव आईटीआई में आकर अपना साक्षात्कार दे सकता है। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपने मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईटीआई प्रमाण पत्र व पांच पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। अधिक जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी 9816194230 व 9882681766 पर भी बात कर सकते हैं।