सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Unique Fraud In Alwar Proving Himself To Be dead Man Hiding In House For Two Years

Rajasthan: कोर्ट में खुद को मरा साबित कर दो साल घर में कैद रहा शख्स, लाखों का कर्ज नहीं देने के लिए रची साजिश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पर मैरिज होम का करीब 16 लाख रुपये का किराया बकाया है। उसने 50-50 लाख की दो बीमा पॉलिसी भी कराईं थीं। खुद को मृत घोषित कर आरोपी बीमा पॉलिसी की रकम भी हड़पना चाहता था।

Unique Fraud In Alwar Proving Himself To Be dead Man Hiding In House For Two Years
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नीरज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने उधार लिए रुपये नहीं लौटाने के लिए खुद को ही मरा हुआ घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी करीब दो साल तक घर में बंद बना रहा। इधर, कर्जदार आरोपी के भाई से उधारी के रुपये मांगने लगे। कर्जदारों से तंग आकर आरोपी का भाई थाने पहुंआ और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद यह चौंका देने वाली घटना सामने आई।  

Trending Videos


जानकारी के अनुसार अलवर में मनु मार्ग पर रहने वाले नीरज शर्मा ने शहर के एक मैरिज गार्डन को किराए पर लिया था, लेकिन मालिक को किराया नहीं दिया। किराए की रकम बढ़ने पर मैरिज गार्डन के मालिक में कोर्ट में वाद दायर कर किराए दिलाने का आग्रह किया। इसे दौरान आरोपी नीरज ने कोर्ट में अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करा दिया। इसके बाद से नीरज घर में ही छिपकर रह रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नीरज अपने घर में दो साल यानि 2020 से बंद था। इन दो साल में वह एक भी बार घर से बाहर नहीं निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज ने दो बार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया है। एक बार कोर्ट में पेश करने के और दूसरी बार बीमा की रकम लेने के लिए। इधर, नीरज की तथाकथित मौत के बाद उसके कर्जदारों ने उसके परिजनों ने उधारी के रुपये चुकाने के लिए तकादा शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार नीरज को रुपये देने वाले लोग अपने पैसे वापस लेने के लिए उसके घर आने लगे थे, लेकिन उन्हें कभी नीरज घर पर नहीं मिला। इससे परेशान होकर कर्जदारों ने नीरज के भाईयों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। करीब दो साल ऐसे ही चलता रहा। इधर, कर्जदारों के तकादे से परेशान होकर आरोपी नीरज का भाई थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ कर करी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नीरज ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाया इसकी जांच की जा रही है। इस फर्जीवाड़े में आरोपी का किस किस ने साथ दिया है। इस संबंध में भी उससे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में साफ है कि मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पर मैरिज होम का करीब 16 लाख रुपये का किराया बकाया है। वहीं उसने 50-50 लाख की दो बीमा पॉलिसी भी कराईं थीं। खुद को मृत घोषित कर आरोपी बीमा पॉलिसी की रकम भी हड़पना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed