{"_id":"6314cc211c0aa84bdf174891","slug":"three-die-due-to-drowning-in-banas-river-during-ganesh-immersion-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बनास नदी में डूबने से तीन की मौत, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बनास नदी में डूबने से तीन की मौत, अन्य की तलाश जारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजसमंद में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Trending Videos
दरअसल, कांकरोली थाना इलाके के नमाना गांव के लोग शनिवार शाम को बनास नदी में गणेश विसर्जन के लिए गए थे। बनास नदी पर बने 52 कोटा पुल रेलवे ट्रैक के नीचे लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों में 18 साल का जतिन खटीक, 14 साल विकास और 21 साल का चिंटू शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी लक्ष्मण राम बिश्नोई मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से उन्होंने मृतकों के शव पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस बार प्रशासन ने राजसमंद झील में गणपति विसर्जन करने पर रोक लगाई है। जेल के पास ही एक बड़ा गड्ढा बनाकर उसमें पानी भर गया, जहां मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की गई है। झील में विसर्जन की रोक के चलते कई लोग नदियों में मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत रविवार को करीब 300 गणेश प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गईं। इन शोभायात्राओं में शहर सहित आसपास के गांव से हजारों गणेश भक्त शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।