सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Floods 4032 People Rescued In Kota Baran And Bundi

Rajasthan: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 4032 लोगों को किया रेस्क्यू, सीएम ने दिए सर्वे के निर्देश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बाढ़ग्रस्त इलाकें में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। झालावाड़ में अब तक 751 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जिले में एसडीआरएफ की 3, एनडीआरएफ की एक, सेना बचाव दल और नागरिक सुरक्षा की टीमें तैनात हैं।

Rajasthan Floods 4032 People Rescued In Kota Baran And Bundi
बचाव कार्य में जुटी सेना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। सेना, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य टीमें लोगों बाहर निकालने में जुटी हुईं है। अब तक करीब 4 हजार 302 लोगों को रेस्क्यू किया है। बाढ़ प्रभावित जिलों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए कोटा में सेना का हेलिकॉप्टर भी तैनात है। 

Trending Videos


अधिकारियों की जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी वर्षा होने के कारण चंबल, कालीसिंध, परवन, पार्वती, मैज नदियां और राणाप्रताप सागर, कालीसिंध, कोटा बैराज, जवाहर सागर, पार्वती, गुढ़ा डेम और बांधों में अत्यधिक पानी आने के कारण इनके गेट खोलने पड़े। जिससे प्रदेश के कोटा, बूंदी, बारां, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिले में बाढ़ हालात बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकें में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। झालावाड़ में अब तक 751 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जिले में एसडीआरएफ की 3, एनडीआरएफ की एक, सेना बचाव दल और नागरिक सुरक्षा की टीमें तैनात हैं। कोटा में 1286 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है। यहां एनडीआरएफ की 2, एसडीआरएफ की 4 और सेना की एक टीम तैनात है।  धौलपुर में 1460 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां सेना का एक कॉलम और  एसडीआरएफ की 4 टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। इसी तरह बारां में 708, बूंदी में 15 और करौली में 82 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 

बारां जिले छबड़ा तहसील के खुरई गांव से 13 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश पर फसलों, मकानों में हुए नुकसान सहित आदि का सर्वे कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed