सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Protest Against Paper Leaks Cjp to Show Strength in Jaipur on June 15 Founder Abhijeet to Join

पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन: 15 जून को जयपुर में अपनी ताकत दिखाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत भी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

जयपुर के शहीद स्मारक पर 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी। संगठन ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Protest Against Paper Leaks Cjp to Show Strength in Jaipur on June 15 Founder Abhijeet to Join
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 15 जून, सोमवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर विशाल एवं शांतिपूर्ण जनप्रदर्शन आयोजित करेगी। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस महाप्रदर्शन में प्रदेशभर से छात्र, अभिभावक, बेरोजगार युवा, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।


मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, प्रदर्शन इंचार्ज दीपक बालियान, मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू तथा दलित एक्टिविस्ट रोशन मुड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आंदोलन की रूपरेखा साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी अब जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका
राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का अभियान अब जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से युवाओं की मूल समस्याओं को नजरअंदाज कर उन्हें अन्य राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में उलझाया जाता रहा है। अब युवा अपने अधिकारों, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था चुनौतियों से घिरी हुई हैं
मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि राजस्थान कभी देश को सर्वाधिक आईआईटीयन और चार्टर्ड अकाउंटेंट देने वाले राज्यों में अग्रणी रहा है, लेकिन वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था अनेक चुनौतियों से घिरी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हजारों विद्यालय बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि कई स्कूल जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव ने भी अभिभावकों की चिंताओं को बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें-  ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से गूंजी मांग: 'गौ माता को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु', जुटे सभी धर्मों के लोग

 युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करार दिया
दलित एक्टिविस्ट रोशन मुड़िया और गीगराज कोहली ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, खराब आधारभूत संरचना और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अभाव को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और भर्ती घोटालों को युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करार दिया।

अभिजीत दीपके भी आंदोलन में शामिल होंगे
प्रदर्शन इंचार्ज दीपक बालियान ने बताया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी आंदोलन में शामिल होंगे। संगठन ने प्रदेशभर के छात्र संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, अभिभावकों और युवाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed