सब्सक्राइब करें

Amit Shah Rajasthan Visit Live: शाह ने बार-बार किया लाल डायरी जिक्र, जानें क्यों कहा गहलोत हो जाएंगे नाराज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Aug 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Amit Shah in Rajasthan News Live Updates: केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सहकारिता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।

Amit Shah in Rajasthan Today Live Home Minister Amit Shah to attend Sahakar Kisan Sammelan in Gangapur City
राजस्थान के दौरे पर अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:20 PM, 26-Aug-2023
भाषण के दौरान अमित शाह ने लोगों से कहा कि कोई भी अपने घर में लाल डायरी मत रखना। अगर, डायरी का रंग लाल हो तो आप उसे घर में बिल्कुल मत रखिए, नहीं तो गहलोत नाराज हो जाएंगे।
02:17 PM, 26-Aug-2023
अमित शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर लाल डायरी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे लिखें हैं। अशोक गहलोत में दम है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव में दो-दो हाथ कर लें। सब पता चल जाएगा।
02:09 PM, 26-Aug-2023
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गंगापुर सिटी पहुंच गए हैं। कार्यक्रम के शुरुआत में ही कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। उन्हें लेकर शाह ने कहा कि गहलोत साहब ने कुछ लोग भेज हैं, कुछ देर अपना कार्यक्रम करने के बाद लौट जाएंगे, उनको नारे लगाने दीजिए, कोई वहां ना जाए। वे थककर अपने आप लौट जाएंगे। 

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और ऊर्जा दी है। मैं नारे लगाने वाले लोगों से कहना चाहता हूं कि नारे लगाने की बजाय अगर, उन्होंने चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता तो आज नारे लगाने की नौबत नहीं आती।
10:59 AM, 26-Aug-2023

Amit Shah Rajasthan Visit Live: शाह ने बार-बार किया लाल डायरी जिक्र, जानें क्यों कहा गहलोत हो जाएंगे नाराज

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर भाजपा जोर-शोर से तैयारियों में लगी है। केंद्रीय स्तर के नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां गंगापुर सिटी में सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहेंगे। 

अमित शाह का पूर्वी राजस्थान का ये दौरा भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा का सफाया हो गया था। ऐसे में गंगापुर सिटी में प्रदेश स्तरीय किसान सहकारिता सम्मेलन के लिए अमित शाह सियासी समीकरण के साथ किसानों को भी साधने का प्रयास करेंगे। इसका फायदा भाजपा को पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर और करौली समेत अन्य जिलों में भी मिल सकता है।  

आयोजन को लेकर शनिवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया कार्यक्रम संयोजक समेत भाजपा के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता गंगापुर थड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे।  कार्यक्रम स्थल पर शाह की सभा के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। साथ ही कुछ ही दूरी पर हेलीपैड भी बनाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत करीब 12 बजे होगी। वहीं, अमित शाह करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। 
 
कांग्रेस विधायक मीना करेंगे विरोध 
ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को लेकर प्रदेश में सियासत गर्माई हुइ है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सीएम अशोक गहलोत को बहस की चुनौती दे चुके हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक और सीएम गहलोत के सलाहकार रामकेश मीना इस मुद्दे पर भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार को विधायक मीना ने प्रेसवार्ता कर कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने को लेकर अमित शाह का घेराव किया जाएगा।   
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed