सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Connection, Bill, fifty thousand, Electricity, Pathankot

कनेक्शन झुग्गी में, बिल पचास हजार

पठानकोट। Updated Mon, 14 Jul 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
Connection, Bill, fifty thousand, Electricity, Pathankot
विज्ञापन
बारिश न होने की स्थिति में बिजली के बेतहाशा कटों के कारण लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि बिजली विभाग की ओर से झुग्गी में रहने वाले परिवार को पचास हजार का बिल थमाया जाय तो लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। शहर में सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ।
Trending Videos


बिजली-पानी की किल्लत के बीच विभाग की ओर से जारी बिजली के बिलों में खामियों के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला प्रीत नगर निवासियों ने प्रदेश सरकार, बिजली विभाग और नगर निगम के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मोहल्लावासी बंटी मेहरा, दयावंती, चमन सिंह, परमजीत कौर, परमेश कौर, पादेसी कौर, राज रानी, भारती मेहरा, संतोष कुमारी ने बताया कि भीषम गर्मी से बचने के लिए पानी और बिजली ही एक मात्र रास्ता है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा बिजली के कट लगाकर उनकी परेशानी को ओर बढ़ाया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग की ओर से इन बिजली कटों को बंद न किया गया, तो आंदोलन होगा।


बिल देख छूटे पसीने
प्रीतनगर स्थित झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बिजली के बिल 50 हजार रुपये प्रति माह आने से उनके पसीने छूट गए। झुग्गी मालिकों का कहना कि उनके घरों में पंखे और बल्व के सिवाए और कोई भी उपकरण न होने के बावजूद बिजली विभाग उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है। राजरानी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उनके घर का बिल 11 हजार रुपये आया है। इसका भुगतान वह किश्तों में कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा भोला नामक व्यक्ति का बिल 5 हजार 500 रुपये, गोबिंद प्रराशर का बिल 10 हजार 750 रुपये और सुरेश का बिल 49 हजार 882 रुपये भेजा गया है।


24 घंटों में सिर्फ आठ घंटे आपूर्ति
मोहल्लावासियों ने बताया कि वार्ड के अधीन लगभग 300 घर और 30 झुग्गियां हैं। मगर रविवार रात करीब 10 बजे इन मोहल्लों में बिजली चली गई, जोकि सुबह 10 बजे आई। जिसके बाद दोबारा विभाग ने सुबह 11 बजे बिजली का कट लगा दिया और दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। यह स्थिति लगभग रोजाना की है। उन्हें इन दिनों 24 घंटों में सिर्फ 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। मोहल्लावासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में बिजली विभाग द्वारा लोगों को बिजली मुहैया करवाने के लिए जो तारें बिछाई गई हैं, वह गलियों में लटक रही हैं। इतना ही नहीं इन लटक रही तारों के जोड भी पूरे नंगे हैं, जिससे किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है ।

मोहल्ले में पेयजल के लाले
मोहल्लावासियों ने कहा कि जहां बिजली कटों के इस दौर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित है। उन्हें एसएसपी कार्यालय के बाहर लगे ट्यूबवेल से पानी लाकर उपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। वार्ड को पानी मुहैया करवाने के लिए जो ट्यूबवेल लगाया गया है, उसमें से गंदा पानी आने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।


खामियां बर्दाश्त नहीं : डीसी

डिप्टी कमिशभनर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की खामियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों पर  कार्रवाई होगी। साथ ही बिल की गड़बड़ी को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed