सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   cleaning, programme, mamoon, pathankot

मामून में चलाया सफाई अभियान

ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 01 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
cleaning, programme, mamoon, pathankot
विज्ञापन
व्यापार मंडल मामून ने मंगलवार को 21वां सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन दलबीर सिंह की अगुवाई में चले अभियान में वार्ड नंबर 20 के पार्षद योगेश ठाकुर व कर्नल तोमर विशेष रूप से हिस्सा लिया।
Trending Videos


व्यापार मंडल मामून ने 500 मीटर के दायरे में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा व्यापारियाें ने मामून मार्केट में शौचालय न होने की समस्या पार्षद योगेश ठाकुर को बताई। इस पर पार्षद ने जल्द ही शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। वहीं कर्नल तोमर ने कचरा उठवाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने कहा कि व्यापार मंडल मामून की ओर से सफाई अभियान चलाया जाना बेहद सराहनीय कार्य है। अगर हर वर्ग साफ सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझे तो देश को स्वच्छ होने से कोई भी नहीं रोक सकता। चेयरमैन दलबीर सिंह ने कहा कि हमें अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए ताकि वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

इस दौरान प्रधान संजीव महाजन, महासचिव केशव कुमार, श्याम शर्मा, राजेश महाजन, शम्मी, मनजीत गिल, युवराज, अनिल रामपाल, शिंदू, मंजीत बाली, बिटटू घुम्मन, परमजीत, लखविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, काला, करनैल, सूरज, बलवंत, अमित अग्रवाल, राकेश महावीर, राकेश भटटी, सुलखन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed