{"_id":"6a30611f09f0d94d53008c77","slug":"robbery-plot-foiled-in-zirakpur-four-arrested-weapons-and-car-seized-mohali-news-c-71-1-mli1017-143687-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में लूट की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में लूट की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना जीरकपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने हथियारों से लैस चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का देसी पिस्टल, दो धारदार हथियार और एक वोक्सवैगन वेंटो कार बरामद हुई है।
गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान मोहम्मद सादिक (25) और मोहम्मद आलम (25) के रूप में हुई है। सादिक बिजनौर, उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि आलम मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने सादिक और आलम को डेराबस्सी अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। दोनों नाबालिग साथियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। एएसआई राजकुमार और एएसआई राजीव कुमार सिंघपुरा क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं और आपराधिक वारदात की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने एक वेंटो कार में चार युवकों को देखा। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने कार तेज गति से भगा दी। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और चारों को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट की योजना बना रहे थे।
बरामदगी और मामला दर्ज
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्टल, दो तेजधार हथियार और कार बरामद हुई। एएसआई राजीव कुमार के बयान पर थाना जीरकपुर में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिमांड और नेटवर्क की जांच
पुलिस रिमांड के दौरान बालिग आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच करेगी। अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा। इस कार्रवाई से लूट की एक बड़ी घटना टल गई है।