सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjabi Singer Mankirat Aulakh at the Radar of Gangsters

बड़ा खुलासा: गैंगस्टरों के निशाने पर पंजाबी गायक मनकीरत औलख, मोहाली पुलिस ने मुहैया करवाई अस्थायी सुरक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मनकीरत औलख मूलरूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। अब वह मोहाली की नामी रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। मनकीरत भी कॉलेज के दिनों में पहलवानी कर चुके हैं और इसके बाद गायक बने हैं।

Punjabi Singer Mankirat Aulakh at the Radar of Gangsters
पंजाबी गायक मनकीरत औलख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाबी गायक मनकीरत औलख गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। गैंगस्टर उन पर हमला करके जान से मारने की तैयारी में हैं। इसका खुलासा कुख्यात गैंगस्टरों के गुर्गों ने पूछताछ के दौरान किया है। इसके बाद मोहाली पुलिस ने अस्थायी तौर पर मनकीरत औलख को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। इसके अलावा जहां भी उनके लाइव कार्यक्रम होंगे तो वहां पर भी पुलिस का सुरक्षा पहरा मजबूत रहेगा।

Trending Videos


इस बात की पुष्टि करते हुए एसएसपी मोहाली हरजीत सिंह ने बताया कि सीधे तौर पर मनकीरत को कोई धमकी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में पड़ताल की जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले जालंधर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह उर्फ संदीप नंगल अंबिया की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टरों के कुछ गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टरों के निशाने पर मनकीरत औलख समेत दो अन्य गायक भी हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उक्त कार्रवाई की है। 

मनकीरत औलख के दोस्त की भी हुई थी हत्या
मनकीरत औलख मूलरूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। अब वह मोहाली की नामी रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। मनकीरत भी कॉलेज के दिनों में पहलवानी कर चुके हैं और इसके बाद गायक बने हैं। उनकी नामी कलाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से दोस्ती है। वह यूथ अकाली नेता विक्रम जीत सिंह मिंडूखेड़ा के भी दोस्त रहे हैं। पिछले साल अगस्त में मोहाली के सेक्टर-71 में विक्रम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed