सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ASI arrested in Ludhiana for taking bribe of Rs 15,000

खाकी पर दाग: पंजाब पुलिस का घूसखोर ASI गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी को बचाने के लिए किया सौदा

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के लुधियाना में एएसआई ने चंद रुपयों के लिए अपना इमान बेच दिया। घूसखोर एएसआई को विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी  थाना डिवीजन नंबर 8 के अधीन कैलाश पुलिस चौकी का इंचार्ज एएसआई जनकराज है।

ASI arrested in Ludhiana for taking bribe of Rs 15,000
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते लुधियाना में घूसखोर अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 8 के अधीन कैलाश पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई जनकराज को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


आरोपी एएसआई एक धोखाधड़ी मामले में नामजद व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर न लेने और रियायत बरतने के एवज में रकम मांग रहा था। मामले के अनुसार न्यू कुंदनपुरी निवासी अमित कुमार पब्बी के खिलाफ 5 जनवरी को धारा 420 के तहत 4.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने विजिलेंस को बताया कि एएसआई जनकराज उसके भाई को रिमांड पर न लेने का भरोसा देकर रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलते ही टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही 15 हजार रुपये दिए गए, आरोपी को मौके पर दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस वरिंदर बराड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा, मामले की गहन जांच जारी है। गौरतलब है कि कैलाश पुलिस चौकी पहले भी विवादों में रह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed