सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   safai sewak in strike, protest, siwarman, driver, jalandhar

जालंधर में सफाई कर्मी आज से हड़ताल पर

ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
safai sewak in strike, protest, siwarman, driver, jalandhar
जालंधर में हड़ताल की घोषणा करते पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरे भारत में नगर निगम व नगर काउंसिल के सफाई सेवक समेत सीवरमैन और ड्राइवर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
Trending Videos


यह घोषणा मंगलवार को पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल, महासचिव सन्नी सहोता समेत अन्य पदाधिकारियों ने की। यूनियन नेताओं के अनुसार सरकार ने उनकी मुख्य मांगों को अब तक लागू नहीं किया है। इस वजह से सफाई कर्मचारियों में रोेष है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि पे स्केल रिवीजन में सफाई सेवकों के लिए कुछ भी नहीं किया गया। वहीं पंजाब सरकार ने लंबे समय से चली आ रही यूनियनों की लंबित मांगों को अनसुना कर रखा है। इस वजह से सफाई सेवकों, सीवरमैनों और ड्राइवरों में सरकार के प्रति नाराजगी है। लंबित मुख्य मांगों में ठेकेदारी सिस्टम को समाप्त करना, पेंशन को लागू करना शामिल है। इस अवसर पर सीवरमैन यूनियन के प्रधान पवन बाबा, बंटू सभ्रवाल, ड्राइवर यूनियन के प्रधान अरुण कल्याण, रिंपी कल्याण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed