सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab SC Commission Chairman Jasvir Garhi on partap singh bajwa

एससी आयोग की सख्त चेतावनी: चेयरमैन जसवीर गढ़ी बोले-सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं मिलेगी रियायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होकर बाबा निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। 

Punjab SC Commission Chairman Jasvir Garhi on partap singh bajwa
पत्रकारों से बात करते जसवीर गढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी शनिवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होकर बाबा निरंजन दास का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos


दौरे के दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को जारी नोटिस के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। गढ़ी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संविधान और कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि कोई व्यक्ति समाज के किसी वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंचाने या उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश करेगा तो आयोग एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी की तरह उसके सामने खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगा और जरूरत पड़ी तो कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।

गढ़ी ने यह भी दोहराया कि सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक जीवन में दिए गए बयान समाज पर व्यापक प्रभाव डालते हैं, इसलिए नेताओं को संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

दौरे के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भी उनसे मुलाकात की। आयोग की इस सख्त चेतावनी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed