सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man killed father on land dispute in mansa

जमीन का विवाद: बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला; आरोपी फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

गुरजंट सिंह के पास चार एकड़ जमीन थी, जिसमें से दो एकड़ पहले ही आरोपी राय सिंह को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद वह बाकी जमीन भी मांग रहा था।  

Man killed father on land dispute in mansa
मृतक गुरजंट सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

मानसा के गांव धर्मपुरा में जमीन के बंटवारे को लेकर एक बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सगे भाई को भी आरोपी ने घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos


घायल सुखपाल सिंह ने सिविल अस्पताल बुढलाडा में बताया कि वह सोमवार को अपने पिता गुरजंट सिंह के साथ खेती मशीन की मरम्मत कर घर लौटा था। इसी दौरान उसका भाई राय सिंह वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। वह मदद के लिए लोगों को बुलाने गया, लेकिन लौटने पर आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। गुरजंट सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखपाल ने बताया कि पिता के पास चार एकड़ जमीन थी, जिसमें से दो एकड़ पहले ही राय सिंह को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद वह बाकी जमीन भी मांग रहा था। पहले भी वह हमला कर चुका है, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। राय सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

मामला दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

थाना बरेटा के प्रभारी मेला सिंह ने बताया कि सुखपाल सिंह के बयान पर राय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed