{"_id":"57111af24f1c1baf0d4a6bd0","slug":"mla-ashwani-sharma-road-work-investigation-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सड़क खोदने की जांच के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सड़क खोदने की जांच के आदेश दिए
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में अधिकारियों को निर्देश देते विधायक अश्वनी शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधायक अश्वनी शर्मा ने शुक्रवार को मोहल्ला भदरोआ में बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान नई बनी सड़क पर गड्ढा दिखने पर विधायक ने तुरंत इसकी जांच कराने के निर्देश दिए।
दरअसल नई बनी सड़क स्थानीय दुकानदार पानी की सप्लाई के लिए पाइप डालने के लिए तुड़वा रहा था। यह देखकर विधायक भड़क उठे और विधायक ने मेयर अनिल वासुदेवा व एसडीओ हरमीत को इस सबंध में शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीएम कोर्ट से भदरोआ के डॉ. अजय महाजन अस्पताल तक 2800 फीट लंबी सड़क 38 लाख रुपये से बनवाई जा रही है। विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति ने सड़क को खोदा है उस पर निगम की ओर से पर्चा करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे भी नहीं बीते और व्यक्ति ने सड़क उखाड़ दी। सड़क एक बार खोद दी जाए तो फिर पूरी उखड़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी की सिफारिश पर भी गौर नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों का काम 15 मई तक हर हाल कर दिया जाएगा।
मेयर ने शहरवासियों से अपील करते कहा कि अगर किसी को सीवरेज या पानी का कनेक्शन लेना हो तो वह निगम से परमिशन लेकर सड़क बनने से पहले अप्लाई कर सकते हैं। सड़क बनने के बाद खोदने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ हरमीत सिंह, पार्षद शमशेर ठाकुर, पीए कुणाल अरोड़ा उपस्थित थे।
Trending Videos