सब्सक्राइब करें

कत्ल का राज: पहले खूब पी शराब, फिर दोस्त को उतारा मौत के घाट, सामने आया वारदात का असली सच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Daurala police has exposed the murder of the supervisor in Meerut
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के दौराला में हुई सुपरवाइजर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के 12 घंटे बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। बताया गया कि शराब के नशे में बाइक गिरने पर दोस्त ने सुपरवाइजर की ईंट से कुचकर हत्या की थी। 



लोहिया गांव के पास श्मशान में बुधवार को मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले के डढरा गांव निवासी अजय का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। अजय दौराला चीनी मिल में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह दौराला की बंगला कॉलोनी में पिछले 10 वर्षों से पत्नी नीलम व दो बच्चों के साथ रह था। उसकी हत्या के मामले में 12 घंटे बाद ही पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसके दोस्त मूलरूप से मुजफ्फरनगर व हाल निवासी दौराला की आकांक्षा कॉलोनी में रहने वाले प्रेमपाल को हिरासत में ले लिया था।

Trending Videos
UP Crime News: Daurala police has exposed the murder of the supervisor in Meerut
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं गुरुवार को एसपी सिटी विनीट भटनागर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार देर रात अजय गाड़ी में मॉल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में उसने दोस्त प्रेमपाल के साथ दौराला में शराब पी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Daurala police has exposed the murder of the supervisor in Meerut
मेरठ हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

इसके बाद वह दोनों लोहिया में शराब के ठेके पर पहुंचे। यहां भी दोनों ने शराब पी। शराब ज्यादा पीने के कारण दोनों नशे में हो गए।

UP Crime News: Daurala police has exposed the murder of the supervisor in Meerut
अजय का आई कार्ड। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि बाइक पर आने के दौरान प्रेमपाल से बाइक गिर गई, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान अजय ने प्रेमपाल को थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
UP Crime News: Daurala police has exposed the murder of the supervisor in Meerut
meerut murder, मेरठ में हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

इसके बाद गुस्साए प्रेमपाल ने पास में पड़ी ईंट से अजय पर अंधाधुंध वार किए। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed