{"_id":"6993d3e9a109bf8ee207242c","slug":"kanpur-murder-and-suicide-case-online-gambling-addiction-made-him-indebted-even-farm-and-house-were-sold-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया कर्जदार, खेत-मकान तक बिका; कानपुर हत्या और सुसाइड केस में बड़े भाई ने खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑनलाइन सट्टे की लत ने बनाया कर्जदार, खेत-मकान तक बिका; कानपुर हत्या और सुसाइड केस में बड़े भाई ने खोले राज
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:50 AM IST
सार
कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार तड़के रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े शव की शिनाख्त के बाद हत्याकांड की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 13
Kanpur Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के कानपुर के सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर में पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले चेतराम को जुए और सट्टे का लती बताया जा रहा है। इसी लत के चलते वह कर्जदार हो गया था। कर्जे के चक्कर में पहले घर और फिर एक बीघा खेत तक बेचना पड़ा। पुलिस को उसके मोबाइल में सट्टे आदि से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं।
मृतक चेतराम के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए काफी परेशान था। कुछ दिन पहले उसने उन्हें बताया था कि गांव के ही एक युवक से कर्जा लिया है। उसे चुकाने के लिए उसके पास नकद रुपये नहीं हैं। ऐसे में जमीन ही बेचनी पड़ेगी। कर्जा देने वाला युवक उनकी जमीन खरीदने को तैयार है।
Trending Videos
2 of 13
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाल ही में हुई मुलाकात में उसने एक बीघा खेत बेचने की बात कही थी। उसने बताया कि इस पर पिता अयोध्या प्रसाद ने बीते सप्ताह 12 लाख रुपये में एक बीघा खेत उसी युवक को बेच दिया। उसने कर्ज वाले 4.5 लाख रुपये काटने के बाद शेष 7.10 लाख रुपये दे दिए। इसमें से 4.90 लाख रुपये चेतराम के बैंक खाते और 2.60 लाख रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
बंदूक की जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी 2025 में बेच दिया था मकान
इससे पहले चेतराम ने फरवरी 2025 में आवास विकास हंसपुरम वाला मकान बेच दिया था। उसने मकान की बिक्री से मिले रुपयों से तुलसियापुर में जमीन खरीदकर घर बनवाया था। पुलिस मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर ऑनलाइन लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
4 of 13
जानकारी देता बड़ा भाई
- फोटो : amar ujala
भाई की पत्नी मिलने से मना करती थी
बाबूराम ने बताया कि भाई चेतराम की ससुराल पाल्हेपुर नरवल में है। चेतराम की पत्नी सुनीता पुलिस वाले की बेटी थी। उसके पिता बृजपाल पुलिस में दीवान थे। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव रहता था।
विज्ञापन
5 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सुनीता पति को उन लोगों से मिलने से मना करती थी। यही वजह थी कि 2024 में जब चेतराम ने बेटी प्रीति का मेरठ में विवाह किया था। वह चाहकर भी उन लोगों को नहीं बुला पाया। दंपती में अक्सर विवाद होता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।