सब्सक्राइब करें

PM Kisan: अगर पीएम किसान की पिछली किस्त नहीं मिली तो क्या 23वीं किस्त भी नहीं मिलेगी, यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 10 May 2026 08:52 AM IST

PM Kisan 23rd Installment Date: पीएम किसान योजना को लेकर लाभार्थी किसानों के मन में कई तरह के सवाल रहता है। इसी कड़ी में बहुत से किसानों के दिमाग ये सवाल भी है कि क्या अगर पिछला किस्त नहीं मिला है तो आने वाला 23वां किस्त भी नहीं मिलेगा। आइए इस लेख में समझते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment: Will You Get the Next Payment if the Previous One is Pending
PM Kisan 23 Kist - फोटो : AI
PM Kisan Pending Installment Solution: पीएम किसान योजना के करोड़ों लाभार्थी किसान भाई-बहनों के मन में आजकल बस एक ही बड़ा सवाल चल रहा है। क्या उन्हें अगली किस्त यानी 23वीं किस्त का पैसा मिलेगा? खासकर वे किसान ज्यादा परेशान हैं, जिनकी पिछली किस्त किसी वजह से अटक गई थी।


इसे सरल शब्दों में समझें तो अगर आपकी पुरानी किस्त नहीं आई, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आगे का पैसा भी नहीं मिलेगा, क्योंकि इसको लेकर नियम बहुत साफ हैं। अक्सर छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों की वजह से सरकारी पैसा रुक जाता है। बस आपको उन कमियों को समय रहते पहचानकर ठीक करना होगा। एक बार आपकी जानकारी अपडेट हो गई, तो आपके खाते में फिर से खुशहाली की किस्त आने लगेगी। आइए इस लेख में उन्हीं गलतियों के बारे में समझते हैं।
PM Kisan 23rd Installment: Will You Get the Next Payment if the Previous One is Pending
कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

सबसे पहले ये पता करें पिछली किस्त क्यों रुकी थी?

सामान्यतौर पर नीचे बताए कारणों की वजह से ही पीएम किसान की किस्त रुकती है। अगर आपकी 22वीं किस्त रुकने का कारण नीचे बताई गई कारणों में से है तो उसें तुरंत सुधार कराएं।

  • ई-केवाईसी अपूर्ण होना - यदि आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो अगली किस्त मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • लैंड सीडिंग - आपके बैंक खाते और पीएम किसान पोर्टल पर जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन होना अनिवार्य है।
  • आधार लिंकिंग की समस्या - आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT (Direct Benefit Transfer) विकल्प इनेबल होना चाहिए।
  • दस्तावेजों में नाम की गलती - आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग होने पर भी पैसा रुक जाता है।
Trending Videos
PM Kisan 23rd Installment: Will You Get the Next Payment if the Previous One is Pending
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या एक साथ मिल सकती हैं दो किस्तें?

  • रुका हुआ पैसा - अगर आपकी पिछली किस्त (जैसे 22वीं किस्त जो 13 मार्च 2026 को आई थी) तकनीकी कारणों से रुकी थी और अब आपने उसे सुधार लिया है, तो 23वीं किस्त के साथ आपको पुरानी किस्त का पैसा भी मिल सकता है।
  • पात्रता का सत्यापन - अगर विभाग ने आपको पात्र माना है और सिर्फ डेटा मिसमैच की वजह से पैसा रुका था, तो सुधार के बाद आपका बकाया भुगतान जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment: Will You Get the Next Payment if the Previous One is Pending
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

रुकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर अपना स्टेटस चेक करें।
  • अगर स्टेटस में 'Land Seeding' या 'e-KYC' के आगे 'No' लिखा है, तो उसे तुरंत नजदीकी CSC केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से ठीक करें।
  • सुनिश्चित करें कि आपका खाता सक्रिय है और उसमें डीबीटी की सुविधा चालू है।
विज्ञापन
PM Kisan 23rd Installment: Will You Get the Next Payment if the Previous One is Pending
कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
सावधानी और सुझाव
  • अफवाहों से बचें - केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
  • नियमित अपडेट - समय-समय पर पोर्टल पर अपना नाम चेक करते रहें ताकि भुगतान के समय कोई बाधा न आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed